Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»जनसमस्या

    लोक मंगल दिवस पर शिकायतों का किया गया निवारण

    By April 3, 2018 जनसमस्या No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 609
    लखनऊ, 03 अप्रैल।लोक मंगल दिवस के अवसर पर आज महापौर ने लोगों की जोन वार शिकायते सुनी और उनका सीधा निस्तारण किया।
    जोन 1 के अंतर्गत इसका आयोजन लालबाग, नगर निगम मुख्यालय स्थित बाबू राजकुमार श्रीवास्तव सभागार में किया गया। महापौर ने जनता की समस्यायों को सुना और उनका त्वरित निस्तारण का संबंधित को आदेश दिया।
    जोन 1 में कुल 26 शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया गया जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया एवं बाकी का यथाशीघ्र या अधिकतक एक सप्ताह के समयावधि में समाधान करने को कहा गया।
    मौके पर नगर आयुक्त उदयराज सिंह, अपर आयुक्त मनोज कुमार एवं अनिल कुमार मिश्र, जोनल अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर, नगर निगम उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, भाजपा पार्षद दल के नेता राम कृष्ण यादव, पार्षद नागेन्द्र चौहान, सुनीता सिंघल, शफीकुर्रहमान ‘चचा’ समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    जोन 1 में श्रीमती गीता वर्मा पत्नी श्री राज कुमार वर्मा निवासी मारवाड़ी गली अमीनाबाद ने घर मे शौचालय बनवाने के लिए मेयर को एप्लीकेशन दी जिसपर मेयर ने तत्कार नगर आयुक्त से कारवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए ।
    जोन 1 स्थित नगर निगम मुख्यालय पर रेफ्यूजी कैम्प, कैसरबाग में रहने वाली महिलाओं जिसमे श्रीमती वीना टुटेजा, वंदना और नीलम के साथ आई लगभग 25 महिलाओं ने महापौर से शिकायत की कि रेफ्यूजी कैम्पों का किराया बढ़ाया जा रहा है और ब्याज बहुत ज्यादा लगाया जा रहा है, अगर इतना ही किराया देना होता तो हम लोग बाहर मकान ले ले, जिसपर महापौर ने उन्हें उनकी समस्या का न्याययोचित समाधान का वादा किया और नगर आयुक्त को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए ।
    जोन 2 में मंगल दिवस का आयोजन ऐशबाग स्थित कार्यालय में किया गया। जोन 2 में कुल 76 शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया गया जिसमें से 1 का मौके पर निस्तारण किया गया एवं बाकी का यथाशीघ्र या अधिकतक एक सप्ताह के समयावधि में समाधान करने को कहा गया। कुल शिकायतों में अभियंत्रण विभाग की 16, जलकल विभाग की 23, गृहकर/नामांतरण की 21, स्वास्थ्य/सफाई की 4, मार्गप्रकाश की 2, अतिक्रमण की 1, उद्यान की 1 एवं कैटल कैचिंग की 2 शिकायतें दर्ज कराई गई।
    महापौर संग अपर आयुक्त मनोज कुमार, जोनल अधिकारी महत्तम यादव, नगर निगम उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, सचेतक रजनीश गुप्ता, भाजपा पार्षद दल के नेता राम कृष्ण यादव, पार्षद राजेश मालवीय, शिवपाल सांवरिया, ममता चौधरी समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    जोन 2 में रूबी तिवारी निवासी ऐशबाग ने आरोप लगाया कि नगर निगम कर्मचारी उन्हें घर मे शौचालय नही बनाने दे रहे है, और उनके आस- पास के लोगो के घरों के शौचालय बने है, एप्लीकेशन देने पर निगम कर्मचारी धमकी देते है, जिसपर महापौर ने जोन 2 जोनल अधिकारी पर सख़्त होते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading