Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    लखनऊ को मिली राष्ट्रीय एरोबिक्स, फिटनेस और हिपहाप प्रतियोगिता की मेजबानी

    ShagunBy ShagunOctober 25, 2021 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 587

    उत्तर प्रदेश एरोबिक्स संघ के अध्यक्ष बने आनंद शेखर सिंह, सचिव बने एमएल साहू

    उत्तर प्रदेश में एरोबिक्स व फिटनेस खेल को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश एरोबिक्स संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में हुई बैठक में बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन आनंद शेखर सिंह को अध्यक्ष चुना गया है।

    इस अवसर पर अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह ने बताया कि आगामी जनवरी में प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य एरोबिक्स, फिटनेस और हिपहाप प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही 16वीं आईएसएएफएफ इंडिया राष्ट्रीय एरोबिक्स, फिटनेस और हिपहाप प्रतियोगिता की मेजबानी उत्तर प्रदेश को मिली है। यह प्रतियोगिता 14 से 16 जनवरी तक लखनऊ में होगी।

    इसी के साथ रायबरेली के एमएल साहू सचिव और कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव चुने गए है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप पति त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुमंत पांडेय व संजय श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव मौ. तौहीद, राहुल यादव, मालविका बाजपेयी को चुना गया। कार्यकारिणी में मधुकर श्रीवास्तव, हिमांशु तिवारी को रखा गया है।

    नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की अगले साल जनवरी में उत्तर प्रदेश राज्य एरोबिक्स, फिटनेस और हिपहाप प्रतियोगिता कराने की योजना है। इसके साथ ही सेमिनार व अन्य आयोजन कराए जाएंगे ताकि इस खेल से यूपी के खिलाड़ी व खेल प्रेमी परिचित हो सकें।

    इंडियन स्पोर्ट्स एरोबिक्स एंड फिटनेस फेडरेशन (आईएसएएफएफ इंडिया) के चेयरमैन डा.आनन्देश्वर पाण्डेय और कार्यकारी अध्यक्ष संतोष देशमुख की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश एरोबिक्स संघ का गठन हुआ, जिसके पदाधिकारियों को मान्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
    महासचिव एमएल साहू ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एरोबिक्स व फिटनेस डिप्लोमा वर्कशाप का पहला चरण एक से तीन दिसंबर तक नोएडा में, दूसरा चरण चार से पांच दिसंबर तक आगरा में, तीसरा चरण 6 से 8 दिसंबर तक वाराणसी में और चौथा चरण 9 से 11 दिसंबर तक लखनऊ में होगा।

    इंडियन स्पोर्ट्स एरोबिक्स एंड फिटनेस फेडरेशन (आईएसएएफएफ इंडिया) के चेयरमैन डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि लखनऊ में 14 से 16 जनवरी तक लखनऊ में होने वाली 16वीं आईएसएएफएफ इंडिया राष्ट्रीय एरोबिक्स, फिटनेस और हिपहाप प्रतियोगिता में 24 राज्यों की इकाईयों के 850 खिलाड़ी व 75 निर्णायक भी शामिल होंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Neeru Sharma's 'Bandra Boy' makes history in New York

    नीरू शर्मा की ‘बांद्रा बॉय’ ने न्यूयॉर्क में रचा इतिहास

    July 6, 2026
    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    July 6, 2026

    सूर्य से सबसे दूर…,फिर भी ज्ञान के सबसे करीब…!

    July 6, 2026
    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    July 4, 2026
    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    July 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading