Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    लखनऊ महोत्सव में बच्चों व युवाओं ने दिखाये कलात्मक प्रतिभा के जौहर

    By January 30, 2018Updated:January 30, 2018 आर्ट एंड कल्चर 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 622

    23वां युवा महोत्सव-2018 चौथा दिन

    लखनऊ, 30 जनवरी। लखनऊ महोत्सव के अंर्तगत अवध शिल्प ग्राम में चल रहे 23वें युवा महोत्सव के आज चौथे दिन आयोजित सिंगिंग फिल्मी, सिंगिंग नाॅन फिल्मी, सिंगिंग ड्यूट, सिंगिंग भजन और ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में बच्चों व युवाओं ने गायन के साथ रचनात्मक कलात्मक प्रतिभा दर्शायी।

    युवा महोत्सव में आयोजित फिल्मी गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कुंवर अभिनय कुशवाहा ने तेरी दीवानी, वानी चावला ने सुन रहा है तू, प्राची यादव ने अर्जियां और शाश्वत ने ऐ दिले नादा गीत को सुनाकर कर लोगों को अपनी गायन प्रतिभा से अवगत कराया। इसी क्रम में फिल्मी नृत्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सत्यम् ने तुझे याद कर लिया, मोहम्मद दानिश ने तैनू रतना मैं प्यार करा, अमन ने सुनों ना संगमरमर, कृष्णा मृणानी ने माही वे, शिवम् निगम ने रांझण दे यार बुलाया और मुबारक अली ने हो गई दीवानी गीत को सुनाकर श्रोताओं का दिल जीता। गायन प्रतियोगिता के निर्णायक थे वरिष्ठ गायिका पद्मा गिडवानी, पं. विजय बाजपेयी।

    ट्विंकल और मोहम्मद के संचालन में आयोजित गैर फिल्मी गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शाश्वत ने आज होना दीदार और अनुग्रह अग्निहोत्री ने ओरी चिरैय्या गीत को सुनाकर श्रोताओं का न केवल दिल जीता अपितु अपनी गायन प्रतिभा से परिचित कराया। इसी प्रकार भजन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रशान्त सिंह ने ऊं नमः शिवाय, सिमरन कौर ने भर दो झोली और हिमाुशु द्विवेदी ने हे राम भजन को सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर विशेष प्रस्तुति के तहत श्रेया सिंह ने सनम रे गीत पर आकर्षक नृत्य की सुवास बिखेरी तो वहीं दूसरी ओर लावण्या ने गणपति बप्पा गीत पर थिरक का लोगों का मन मोहा। इसके अलावा आज हुई ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में अनेक प्रतिभागियों ने रंगों और कूची के माध्यम से पेपर पर लखनऊ की धरोहरों को उकेर कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

    मयंक रंजन ने बताया कि 31 जनवरी को लखनऊ महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक पण्डाल में कैरोके सिंगिंग, ग्रुप डांस, भरतनाट्यम, पुष्प सज्जा, नुक्कड़ नाटक, रंगोली और कलश सज्जा प्रतियोगिता प्रातः11 बजे से होगी।

    Keep Reading

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Symphoria Musical Night: The Golden Era of Laxmikant-Pyarelal Comes Alive in Lucknow

    सिम्फोरिया म्यूजिकल नाइट: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का गोल्डन एरा जीवंत हुआ लखनऊ में

    A new dimension of education in Lucknow: The grand inauguration of the sixth branch of SKD Academy tomorrow.

    वरिष्ठ नागरिकों ने लखनऊ में सजाई गीतों की रंगीन महफिल

    A Colorful Masquerade of Creativity at Jaipuria!

    जयपुरिया में रचनात्मकता का रंगारंग मास्करेड!

    The Ram-Ravana War Comes Alive in Sanskrit! Nirala's 'Ram Ki Shakti Puja' Transformed into a Mesmerizing Play; Thousands Flock to Barabanki.

    संस्कृत में जीवंत राम-रावण युद्ध! निराला की ‘राम की शक्ति पूजा’ बनी मंत्रमुग्ध करने वाला नाटक, बाराबंकी में उमड़ी हजारों की भीड़

    'Awadh Mela of Music' for soldiers in the cantonment; Anup Jalota and Surabhi receive the Naushad Award; the arena will resonate with young stars.

    छावनी में सैनिकों के लिए ‘सुरों का अवध मेला’, अनूप जलोटा और सुरभि को नौशाद सम्मान, युवा सितारों से गूंजेगा मैदान

    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Turn this into a brief news report, but ensure it is impactful. Women trapped in the tangled web of destiny, policy, and politics. Shakti Vandan Act

    नियति, नीति और सियासत की मकड़जाल में फंसा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

    April 18, 2026
    Dangerous Prank Spray Used on Elderly Cyclist... Sprayed Until He Fell; Police Take Strict Action

    साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर खतरनाक प्रैंक स्प्रे… गिरने तक स्प्रे किया, पुलिस ने किया कड़ा इलाज

    April 17, 2026
    Goodbye to Chemical Fertilizers, Boost for Green Manure: UP Government's Major Decision

    रासायनिक खाद को अलविदा, हरी खाद को बढ़ावा: UP सरकार का बड़ा फैसला

    April 17, 2026
    Porters Across the Country Launch a Protest Against Luggage Rates for Battery-Operated Cars.

    हक की लड़ाई: देशभर के कुलियों ने बैटरी कार पर लगेज रेट के खिलाफ मोर्चा खोला

    April 17, 2026

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    April 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading