लखनऊ। पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले रविभूषण उपाध्याय गुरुवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-16 पर लखनऊ आने वाली लखनऊ मेल से लखनऊ आने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन के कोच संख्या एस-3 में बर्थ नंबर 72 पर उनका आरक्षण था। रात्रि के दस बजे स्टेशन पहुंचकर जैसे ही उन्होंने अपना सामान सीट के ऊपर रखा, तभी ट्रेन के चलने से पूर्व ही एक उचक्का उनका सीट पर रखा लैपटॉप बैग लेकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। ट्रेन के मौक पर चल देने के चलते रवि वहां सामान पार होने की शिकायत दर्ज नहीं करा सके। शुक्रवार सुबह ट्रेन के राजधानी पहुंचने पर इस जानकारी से जीआरपी को अवगत कराते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। जीआरपी के अनुसार रवि के लैपटॉप बैग में उनका डेल कंपनी का लैपटॉप बैग, बैंक डाक्यूमेंट रखे हुए थे। वहीं, चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ग्वालियर, मध्यप्रदेश निवासी छोटू लखनऊ से झांसी जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में खड़े थे। तभी किसी ने इनका जेब में रखा हुआ सैमसंग जे-7 मोबाइल पार कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही छोटू ने चोर को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कहीं नहीं मिला। हताश होकर छोटू ने जीआरपी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। वसं







