लखनऊ, 26 नवंबर 2025: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! लखनऊ जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के 1106 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इससे सम्बंधित जरूरी जानकारी देखिये एक नजर में:
पद का नाम: आंगनबाड़ी सहायिका
कुल पद: 1106
आवेदन की अंतिम तारीख: 10 दिसंबर 2025
आवेदन मोड: केवल ऑनलाइन
वेबसाइट: balvikasup.gov.in (ICDS उत्तर प्रदेश की आधिकारिक साइट)
चयन प्रक्रिया: पूरी तरह मेरिट आधारित (कोई परीक्षा नहीं)
पात्रता: सिर्फ महिला अभ्यर्थी, न्यूनतम 5वीं पास
अनिवार्य शर्त: आवेदक उसी ग्राम पंचायत या नगर वार्ड की निवासी होना चाहिए जहाँ पद रिक्त है
प्राथमिकता: गरीब, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को विशेष तरजीह

सैलरी और ड्यूटी:मानदेय: ₹4,000 प्रतिमाह (मानदेय)
ड्यूटी: रोजाना सिर्फ 4 घंटे
आवेदन कैसे करें? balvikasup.gov.in पर जाएँ
“आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री/सहायिका भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें
लखनऊ जिला चुनें → सहायिका पद → अपना ग्राम/वार्ड सिलेक्ट करें
फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें
जो महिलाएँ अपने गाँव-मोहल्ले में बच्चों व गर्भवती माताओं की सेवा करते हुए घर-परिवार के साथ थोड़ी अतिरिक्त कमाई करना चाहती हैं, उनके लिए ये सुनहरा मौका है।
जल्दी करें: 10 दिसंबर के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा!






