लखनऊ, 08 अप्रैल। लायंस क्लब अपनी सदस्यता बढ़ाने का अभियान शुरू करेगा। इसी के साथ समाज सेवा का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। यह बात क्लब के नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक गवर्नर अनिल कुमार सिंह ने सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि क्लब के माध्यम से समाज के अंतिम वंचित व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास भी किया जाएगा।
उन्होंने अपनी नई कार्यसमिति का भी ऐलान किया। इसमें चिकित्सा, समाजसेवा आदि अनेक क्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर वाइस डिस्ट्रक्ट गवर्नर प्रथम, मनोज रुहेला, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय कमल शेखर, के अलावा अनुपम बंसल, गुरुनाम सिंह, राकेश अग्रवाल, डॉ आर सी मिश्रा, राकेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक गौतम ,डॉ दिलीप अग्निहोत्री, सुनील कुमार श्रीवास्तव , नरेश चन्द्र, इंद्रपाल कनौजिया, सन्तोष पांडेय धर्मेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।







