कैलाश छात्रावास में लगा कैंप, डाक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधि सलाह
लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश छात्रावास में एक हीमोग्लोबिन और पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने कहा कि स्वास्थ्य अभियान श्रृखंला की यह पहली कड़ी है। इस तरह के आयोजन छात्रावासों में होते रहेंगे। इस दौरान छात्राओं के वजन कम होने सहित स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चिकित्सकीय सलाह दी गयी।

कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने कहा कि कुलाधियापति आनंदीबेन पटेल छात्राओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए विशेष रूप से सजग हैं। यह पहल उन्हीं के विचार का परिणाम है। उनकी विचारधारा के अनुरूप, लखनऊ विश्वविद्यालय के सभी गर्ल्स हॉस्टल में आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य अभियान की श्रृंखला में यह पहली कड़ी थी। कुलपति प्रो राय ने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, प्रो पूनम टंडन और उनकी टीम द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। डॉ अलका मिश्रा, सहायक डीएसडब्ल्यू, ने टीम के अन्य सदस्यों, डॉ वसुधा कुमार, डॉ अवधेश कुमार और डॉ स्मिता सिंह के साथ व्यवस्थाओं को गति दी।
आयोजन से कैलाश हॉस्टल की कई छात्राओं के हीमोग्लोबिन के स्तर और उम्र, लंबाई, वजन और अन्य प्रासंगिक कारकों के बीच संबंधों की पहचान करने के लिए सांख्यिकीय विश्लेषण किया जाएगा। छात्राओं ने स्वास्थ्य मुद्दों पर स्पष्टीकरण मांगा और ड्राइव में मौजूद डॉक्टरों द्वारा इन मुद्दों पर परामर्श प्रदान किया गया। उन्हें एनीमिया और फुफ्फुसीय विकारों के कारणों पर निर्देशित किया गया। प्रो सूर्यकांत ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन और नियमित व्यायाम के महत्व पर जोर दिया। प्रो (डॉ) सूर्यकांत, हेड, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, केजीएमयू और अध्यक्ष, धन्वंतरी सेवा संस्थान, ने डॉ नंदिनी दीक्षित, डॉ ऐनमैरी रॉयसन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य प्रोवोस्ट, प्रो मनुका खन्ना और सहायक प्रोवोस्ट की उनकी टीम भी मौजूद थी।







