Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    कचरे से कमाए 1.16 लाख, लखनऊ की बक्कास ग्राम पंचायत बनी मिसाल

    ShagunBy ShagunNovember 28, 2025 करियर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Lucknow's Bakkas Gram Panchayat sets an example by earning Rs 1.16 lakh from waste
    कचरे से कमाए 1.16 लाख
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,812

    लखनऊ, 28 नवम्बर। लखनऊ के विकास खण्ड गोसाईंगंज की ग्राम पंचायत बक्कास ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य कर ओडीएफ प्लस का दर्जा प्राप्त किया है और स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर पंचायत का सफल मॉडल प्रस्तुत किया है। पंचायत ने स्वच्छता प्रबंधन को आय सृजन के साथ जोड़ते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

    ग्राम पंचायत बक्कास में वर्मी कम्पोस्ट पिट, खाद पिट और नेडप पिट का निर्माण किया गया है। ठोस कचरे के निस्तारण हेतु ई-रिक्शा और साइकिल से डोर-टू-डोर कचरा संग्रह किया जा रहा है, जिसके बदले प्रत्येक घर से 30 रुपये मासिक यूज़र चार्ज वसूल किया जाता है। एकत्रित कचरे को आरआरसी सेंटर में पृथक कर वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार की जाती है और उसे बाजार में बेचा जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

    Lucknow's Bakkas Gram Panchayat sets an example by earning Rs 1.16 lakh from waste
    कचरे से कमाए 1.16 लाख

    अब तक यूज़र चार्ज से 84,600 रुपये और वर्मी कम्पोस्ट से 32,250 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इस प्रकार पंचायत की कुल आय 1,16,850 रुपये तक पहुँच चुकी है, जो पंचायत की आर्थिक आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण है।

    तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत ग्राम की नालियों और जलाशयों में सिल्ट कैचर और फिल्टर चेंबर का निर्माण कराया गया है, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या समाप्त हुई है। सफाई व्यवस्था में समुदाय की सक्रिय भागीदारी से गाँव की सड़कों पर पूर्व में दिखने वाले कचरे के ढेर पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं।
    नियोजित प्रयासों और तकनीक आधारित प्रबंधन के परिणामस्वरूप बक्कास ग्राम आज स्वच्छता, सुशासन और सतत विकास का प्रेरणादायक मॉडल बन गया है, जो अन्य ग्राम पंचायतों के लिए उदाहरण स्थापित करता है।

    पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ग्राम पंचायत बक्कास ने स्वच्छता और ग्रामीण विकास का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपशिष्ट प्रबंधन को आय सृजन से जोड़ना और ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करना एक सराहनीय पहल है। ऐसे मॉडल पूरे प्रदेश में स्वच्छता आंदोलन को नई दिशा देंगे और हमारी ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगी।

    निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह ने कहा कि बक्कास ग्राम पंचायत का मॉडल यह साबित करता है कि सही योजना, तकनीक का उपयोग और सामुदायिक सहयोग से ग्रामीण स्तर पर बड़ी परिवर्तनकारी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं। डोर-टू-डोर कलेक्शन, वेस्ट सेग्रीगेशन और वर्मी कम्पोस्ट से आय सृजन ने इस पंचायत को प्रेरक उदाहरण बना दिया है। विभाग इस मॉडल को अन्य पंचायतों में भी लागू करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    Major Announcement in UP: Honorarium for Part-time Instructors Hiked from ₹9,000 to ₹17,000

    UP में बड़ी घोषणा: अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़कर 17,000 रुपये

    Education Revolution in Uttar Pradesh: Shiksha Mitras' Honorarium Raised to ₹18,000; Slogans Hailing the Yogi Government Resound in Banda.

    उत्तर प्रदेश में शिक्षा क्रांति: शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18,000 हुआ, बाँदा में गूँजा योगी सरकार का जयघोष

    Yogi Government Distributes Appointment Letters to 609 Youths; Announces 12 Mega Skill Hubs and 63 District Skill Centers

    योगी सरकार ने 609 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, 12 मेगा स्किल हब और 63 जिला स्किल केंद्रों की घोषणा

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Killer with ₹1 Lakh Bounty Gunned Down in Encounter; SWAT Officer Injured

    एक लाख का इनामी हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, SWAT अधिकारी घायल

    June 4, 2026
    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    June 4, 2026
    ORAFOR Launches New Premium Hospitality Uniform Collection

    ORAFOR ने लॉन्च किया हॉस्पिटैलिटी का नया प्रीमियम यूनिफॉर्म कलेक्शन

    June 4, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    June 3, 2026
    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading