Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    महाशिवरात्रि: ॐ नमो शिवायः के जाप से बन जायेंगे बिगड़े काम

    By February 20, 2020Updated:February 20, 2020 Spirituality No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 581

    वैसे तो शिवरात्रि प्रत्येक महीने में आती रहती है, लेकिन महाशिवरात्रि का पर्व पूरे वर्ष में केवल एक बार ही आती है। हिंदी कलेंडर के हिसाब से फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का पर्व हमारे हिन्दू शास्त्रों के मतानुसार मनाया जाता है। वहीँ वर्ष 2020 में मनाया जाने वाला शिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी दिन शुक्रवार को है।

    महाशिवरात्रि का महत्व हम हिंदुधर्मलम्बियों के मध्य इसलिए भी है क्योंकि शिव को देव आदि देव कहा जाता है , अर्थात देवो में भी शंकर सर्व प्रथम हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिव एवं शक्ति के मिलन की रात है। आध्यात्मिक रूप से इसे हम प्रकृति एवं पुरुष के मिलन की रात के रूप में मानते चले आ रहे है। शिवभक्तों के मध्य इस दिन व्रत रख कर अपने आराध्य भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करने की परम्परा हमारे देश में सदियों प्राचीन हैं। मंदिरों में धतूरे और बेलपत्र के द्वरा जलाभिषेक का कार्यक्रम दिन भर चलता रहता है। लेकिन शिवरात्रि मानाने का क्या कारण है? महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है?

    हमारे देश में शिवरात्रि मनाने के पीछे एक घटना प्रचलित होने के अलावा हमारे अध्यात्म साहित्य वेद पुराणों के वर्णित एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवन शंकर सर्वप्रथम प्रकट हुए थे। भगवान शिव का प्राकट्य ज्योतिर्लिंग यानी अग्नि स्वरुप शिवलिंग के रूप में था और एक ऐसा शिवलिंग जिसका न तो कोई आदि था और न कोई अंत। ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग का थाह लगाने के लिये ब्रह्माजी हंस के रूप में शिवलिंग के सबसे ऊपरी भाग को देखने की चेष्टा किये लेकिन वे सफल नहीं हो सके। वे शिवलिंग के सबसे ऊपरी भाग तक पहुंच ही नहीं पाये थे। दूसरी ओर स्वमं भगवान विष्णु भी वराह का रूप धारण कर शिवलिंग के आधार ढूंढते रहे लेकिन उन्हें भी आधार का ओर-छोर नहीं मिला।

    इसी तरह की एक और कथा के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग हमारे देश के विभिन्न जगहों पर प्रकट हुए थे। उनमें से हमें केवल उन 12 जगहों के नाम ही ज्ञात है। इन्हें हम 12 ज्योतिर्लिंग के नाम से जानते हैं जो इस प्रकार से हैं – 1- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग2-मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग 3-महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग 4- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग 5- केदारनाथ ज्योतिर्लिंग 6- भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग 7- काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग 8- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग

    9-वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग 10- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग 11-रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग 12-घृष्णेश्वर मन्दिर ज्योतिर्लिंग। जिनमे से 8 ज्योतिर्लिंग प्रमुख्य हैं हमारे देश में बारह शिवधाम तीर्थ स्थापित हैं। महाशिवरात्रि के दिन उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले में लोधेश्वर मंदिर शिव भक्तों के लिए किसी तीर्थ से कम महत्त्व नहीं रखता है यह पर दूर-दूर से भक्त गण जय बम-बम भोले के जय नाद करते हुऐ कांवरियों की लम्बी कतारे यहाँ लोधेश्वर मंदिर पहुँचने के लिये अधीर हो जाते हैं।

    वहीं पर देश के मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में लोग दीपस्तंभ लगाते हैं। दीपस्तंभ इसलिए लगाया जाता हैं ताकि लोग शिवजी के अग्नि स्वरुप अनंत लिंग का दर्शन कर सकें। यहाँ पर जो मूर्ति स्थापित है उसका नाम लिंगोभव, यानी जो लिंग से प्रकट हुए हैं, एक ऐसा लिंग जिसकी न तो आदि है और न ही अंत।

    महाशिवरात्रि के दिन शिव और शक्ति का मिलन के दिन के दिन के रूप में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि को पूरी रात शिवभक्त अपने आराध्य देव के लिये जागरण करते हैं। शिवभक्त इस दिन शिवजी की विवाह का भी उत्सव मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि को शिवजी के साथ शक्ति की शादी हुई थी। इस दिन को भगवन शिव ने वैराग्य जीवन का परित्याग कर गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया था। भगवन शंकर जो वैरागी थे, उन्हें भी इस दिन को गृहस्थ बन गए। ऐसा माना जाता है कि शिवरात्रि के ठीक 15 वें दिन पश्चात होली का त्योहार मनाने के पीछे एक कारण यह भी है।

    • प्रस्तुति: जी के चक्रवर्ती

    Keep Reading

    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    Chowk Santoshi Mata Temple is the center of faith and belief

    आस्था और विश्वास का केन्द्र है चौक सन्तोषी माता मन्दिर

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    भीषण लू का अलर्ट! किसानों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सलाह, फसल-पशु बचाओ

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading