Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    साद खान के हरफनमौला प्रदर्शन से शियापीजी कालेज जीता

    By December 15, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 646
    • जेएनपीजी कालेज के जीवेश भी बने मैन ऑफ द मैच
      मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर इंटर कॉलेजिएट क्रिकेट टूर्नामेंट

    लखनऊ, 15 दिसंबर, 2019: मैन ऑफ द मैच शाद खान की धारदार गेंदबाजी तीन विकेट और उम्दा बल्लेबाजी 18 रन की बदौलत शिया पीजी कालेज ने रविवार से शुरू मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर इंटर कॉलेजिएट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में विद्यांत कालेज को छह विकेट से हराकर नॉक आऊट के अगले दौर में जगह पक्की कर ली। जबकि दूसरे मुकाबले में जिवेश के उम्दा खेल की बदौलत जेएनपीजी कालेज ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 111 रन के भारी अंतर से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली। इससे पूर्व क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सैयद मुजतबा हुसैन किरमानी ने किया।

    इस मौके पर कॉलेज के समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शिया पीजी कॉलेज के मैदान पर कॉलेज की शताब्दी समारोह के मौके पर आयोजित मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर इंटर कॉलेजिएट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में विद्यांत कालेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में सभी विकेट गवांकर मात्र 62 रन ही बना सका। इनकी ओर से विशाल भारद्वाज ने सर्वाधिक 22 रन और विशाल लाम्बा ने 19 रन का योगदान दिया। शिया कालेज की शाद खान और सैयद मुर्तुजा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट की महात्वपूर्ण सफलता हासिल की।

    उत्कर्ष, विशान और मोहित को एकञ-एक विकेट मिला। जवाबी बल्लेबाजी में शिया कालेज की टीम ने निखिल सिंह के 21 रन और शाद खान के शानदार 18 रनों की बदौलत 10 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा करते हुए मैच आसानी से अपनी झोली में डाल लिया। उत्कर्ष अवस्थी, विशाल लाम्बा और मोहित को एक-एक विकेट मिला। शिया पीजी कालेज की ओर से हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले शाद खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    टूर्नामेंट का दूसरा मैच लखनऊ विश्वविद्यालय और जेएनपीजी कालेज के बीच मैच खेला गया। जेएनपीजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीमित 20 ओवरों में 170 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जियेश नंदन त्रिपाठी ने सर्वाधिक 98 रन और भूपेन्द्र सिंह ने 28 उरन जोड़े। जेएनपीजी कालेज के जीवेश नंदन त्रिपाठी के 34 गेदों में 6 चैके और एक छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलते 50 रन का महात्वपूर्ण योगदान दिया। जिसके जवाब में लखनऊ विवि की पूरी टीम मात्र 13.1 ओवर में 59 रन बनाकर ढेर हो गयी। रचित सोनकर ने 20 रन और अभिनव श्रीवास्तव ने 17 रन जोड़े। विकास प्रधान, दुर्गेश कुमार और हर्षित तिवारी को दो-दो विकेट की सफलता मिली। आदर्श सिंह और अक्षित मिश्रा को एक-एक विकेट मिला।

    टूर्नामेंट आयेाजन के मौके पर शिया कालेज बोर्ड आफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष प्रोफेसर अजीज हैदर, वाइस प्रेसीडेंट चैधरी शरीफुल हसन जैदी, सैयद अब्बास मुर्तुजा शम्सी प्रबंधक शिया कालेज, डॉॅ तलअत हुसैन नकवी प्राचार्य शिया कालेज, डॉ एमएम अबु तैयब निदेशक सेल्फ फाइनेंस, मौलाना एजाज अतहर, मिर्जा मोहम्मद फिरोज अब्बास, डॉ परवेज मसीह, खेल निदेशक डॉ जय सिंह समेत कालेज के तमाम लोग मौजूद रहे।

    शिया पीजी कालेज के शताब्दी समरोह में चला सेल्फी का दौर

    • सैयद किरमानी को देख चमक उठे युव खिलाडिय़ों के चेहरे
    • एनसीसी कैडेट ने किया खास मेहमान किरमानी का इस्तेकबाल

    रविवार सुबह तड़के ठंड के बावजूद शिया पीजी कालेज के मैंदान पर युवा खिलाडिय़ों की चहल कदमी जारी थी। एक तरफ टीमें साफ- सुथरी किट में नजर आ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ एनसीसी कैडेट की कतार भी आने वाले मेहमान के इस्तेकबाल में खड़े हुए थे। अधिकतर युवा खिलाडिय़ों के हाथों में मोबाइल नजर आ रहा था। मानों सभी सेल्फी की तैयारी में पहले से ही थे। मौका था शिया पीजी कालेज के शताब्दी समरोह का।

    समारोह के मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम के सैयद मुजतबा हुसैन किरमानी थे। मेहमान के आते ही एनसीसी कैडेट ने उनका स्वागत किया। कालेज के मैंदान में जैसे ही सैयद किरमानी पहुंचे खिलाडिय़ों के अलावा तमाम खेल प्रेमी सेल्फी के लिए दिवाने नजर आने लगे। सेल्फी लेने वालों को हुजूम लगने लगा। हालांकि कालेज के जिम्मेदार लोगों ने सेल्फी लेने वालों को कुछ देर के लिए रोका।

    मुख्य अतिथि सैयद किरमानी ने सबे पहले मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर इंटर कॉलेजिएट क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर और खिलाडिय़ों के परिचय के साथ खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहाकि खेल हमें भाईचारे की भावना सिखाता है। खेल से हमें टीम वर्क में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें प्रतिद्वंदी टीम के अच्छे प्रदर्शन पर भी तारीफ  की जाती है। वेटरन क्रिकेटर सैयद किरमानी ने शिया कालेज में शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने के किये जा रहे प्रयासों के लिए कालेज प्रबंधन की जमकर तारीफ  की।

    उन्होंने कहा कि शिया कालेज ने अपने 100 साल के सफर में बहुमुखी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया है। खतीब-ए-अकबर मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर साहब भी क्रिकेट के बड़ प्रशंसकों में थे। मजलिसे उलेमा के सिक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने कहाकि शिया कालेज ने हमेशा प्रतिभाओं को मौका देने का कार्य किया है। इसके लिए कभी संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी।

    वहीं सैयद किरमानी ने युवा खिलाडिय़ों के उत्साह को देखते हुए कहा कि मौका नहीं गवांना चाहिए। जिंदगी के हर पल का कोई मकसद हासेना चाहिए। जिंदगी तभी कारगर साबित होगी। इस मौके पर युवा खिलाडिय़ों ने सैयद किरमानी के साथ जम कर सेल्फी ली। कालेज के कई प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षक भी सेल्फी लेते नजर आये।

    #शिया पीजी कालेज

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading