Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भविष्य में तैयार होने वाला मेनीफेस्टो जनता की आकांक्षाओं का मेनीफेस्टो होगा: कांग्रेस

    ShagunBy ShagunFebruary 13, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 614

    उप्र कांग्रेस मेनीफेस्टो कमेटी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई सम्पन्न, पूर्व केन्द्रीय मंत्री के नेतृत्व में पूरे दिन चली बैठक

    लखनऊ 13 फरवरी 2021 : उप्र कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला-शहर अध्यक्षों की संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विभाग के चेयरमैन नितिन मिश्रा एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद मौजूद रहे।

    इस मौके पर श्री खुर्शीद द्वारा विधि विभाग के पदाधिकारियों को मनोनयनपत्र सौंपे गये। उन्होने कहा कि आज के मौजूदा हालात में अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ गयी है। उनकी यह जिम्मेदारी बनती है कि वह देश के लोकतंत्र और सेक्युलर ढांचे को आंच न आने दें। ऐसा होने पर पूरी विधिक ताकत के साथ उसका विरोध करें।

    उन्होने कहा कि विधि विभाग को पूरे प्रदेश में एक मजबूत संगठन बनकर उभरना होगा ताकि उप्र में लोकतंत्र और सेक्युलिरिज्म सहित वंचित समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती के साथ खड़े हो सके।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए विधि विभाग के चेयरमैन नितिन मिश्रा ने कहा कि उप्र के हर जिले में विधि विभाग के ढांचे को मजबूती के साथ खड़ा करना है। आज उप्र भर से तीन सौ से ज्यादा प्रतिनिधि इस बैठक में शिरकत कर रहे हैं।

    उन्होने कहा कि संगठन में महिलाओं को उचित सम्मान देते हुए 15 से 20 प्रतिशत उनके नाम आरक्षित रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर एक कमेटी बनाई जाएगी जो यह सुनिश्चित करेगी कि जिले से लेकर प्रदेश में यह आरक्षण व्यवस्था लागू हो और प्रदेश में कहीं भी महिला उत्पीड़न का मामला आता है तो महिलाओं की यह टीम पूरी ताकत के साथ उस मामले को देखेगी और उसे न्याय दिलायेगी। उन्होने कहा कि आने वाले दिनों में हजारों की संख्या में अधिवक्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

    इस बैठक में अधिवक्तागण सर्वश्री सुधीर दीक्षित, अशोक सिंह, राजेन्द्र सिंह जाट, राम आसरे त्रिपाठी, अजहर फैज खान, अमरदीप यादव, राजेश कुमार चौधरी, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र कपूर, अमानुर्रहमान, शैलेस त्रिपाठी, कुलदीप मिश्रा, शोभित राय, सुशील कुमार रावत, प्राची द्विवेदी, रीना भाटी, आशुतोष जाटव, मानवानन्द चैरसिया, संजय मौर्य, मिस्बाह सहित सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    Veer Abdul Hamid's 93rd Birth Anniversary: ​​Patriotic Celebrations at Zanana Park.

    वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती: ज़नाना पार्क में देशभक्ति का जश्न

    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026
    Media's 'feat' regarding the cartoon—

    कार्टून की बात में मीडिया का पराक्रम –

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading