- रिहा किये गए कैदियों से ली गई शपथ, देंगे गोमती स्वछता अभियान में सहयोग।
- 2017 नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े चिंता का विषय।
- सर्वोदय दिवस के अवसर पर चलाया जायेगा 2 दिवसीय स्वछता अभियान
लखनऊ, 27 जनवरी। 69 गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को लखनऊ जिला कारगर से 7 कैदियों को रिहा किया गया। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ-मंदिर की प्रमुख महंत देव्या गिरि, देव्या चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नमोस्तुते माँ गोमती की टीम शुक्रवार सुबह 69वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कारागार लखनऊ पहुंची वहां उन्होंने 7 कैदियों का दंड शुल्क जमा कर उन्हें प्रशासनिक तरीके व समस्त कार्यवाहियों के बाद रिहा करवाया। इस मौके पर रिहा हुए कैदियों के परिजन भी काफी तादाद में जेल के बाहर अपनों का इंतजार करते नजर आए। अपनों को देखकर रिहाई के बाद कैदियों की आंखों में आंसू छलक पड़े। लम्बे समय बाद अब ये कैदी अपनों के साथ रह सकेंगें। जेल से निकलने के बाद महंत देव्या गिरि ने उन्हें शपत दिलाई व साथ ही साथ वचन लिया की वो किसी भी परिस्थिति मे अपराध की दलदल मे नहीं कूदेंगे व आने वाले भविष्य मे राष्ट्र हित मे कार्य करेंगे। अब बाहर जाकर इसी संकल्प के तहत कैदी आगे का जीवन यापन करेंगे।
गोमती स्वछता अभियान में देंगे सहयोग
इस अवसर पर महंतदेव्या गिरी ने बताया की “ये एक अटल सत्य की कोई भी मनुष्य जन्म के समय अपराधी नहीं होता, लेकिन कभी उसकी कुसंगीति, कभी उसकी विकृत मानसिकता, कभी उसके मन विराजित ऋणात्मक विचार, कभी कुछ विषम परिस्थितयां कभी कुछ और उसको अपराधी बना देते हैं, कुछ अपराध ऐसे होते है जो सामाजिक, धार्मिक एवं मानसिक स्तर पर अक्षम्य होते है किंतु कुछ अपराध ऐसे हो है जिनको की क्षमा किया जा सकता है, इन्ही बातों को ध्यान मे रखते हुए आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मैंने कार्य किया। देश प्रगति कर रहा है, सड़कें बन रही हैं और उस पर विदेशी गाड़ियाँ दौड़ रही हैं। महिलाओं के उत्थान और बेटी बचाने की बात भी हो रही है, पर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आँकड़े देश को आईना दिखा रहे हैं। प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए हम यह क्या कर रहे हैं? इस बात पर विचार करना जरूरी है।
रिहा हुए कैदियों से व उनके परिवारजनों ने ये वचन दिया की वो गोमती स्वछता अभियान से जुड़ेंगे व भविष्य मे होने वाले सामजिक कार्यो मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।







