Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    नसीरुद्दीन बोले: शहीद दरोगा का ज़रा नाम याद दिलाइये! 

    By December 24, 2018Updated:December 24, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 742
    नवेद शिकोह: अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 
    मेरा आधा सवाल सुनकर ही नसीर साहब ने खुद की मालूमात के लिए मुझसे कुछ पूछा। उनके सवाल की गहराई समझ कर लगा कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के अभिनय से भी गहरी है उनकी समझ और सूझबूझ।
    मेरा उनसे पहला और आखिरी सवाल यही था कि आपने ऐसा क्या कह दिया कि विरोध….
    साॅरी ! तुम्हारी बात काट रहा हूं। मैं काफी कंफ्यूज हूं। बुलंदशहर में शहीद हुए दरोगा का नाम जो मैं जानता हूं वो गलत तो नहीं, शहीद दरोगा का जरा नाम याद दिलाइये!
    मैंने कहा- सुबोध कुमार सिंह।
    नसीर : यस! मैं गलत नहीं था !
    यूपी के बुलंदशहर की ये घटना वाकई दिल दहलाने वाली थी। इससे कौन नही फिक्रमंद होगा। हमें ऐसी स्क्रिप्ट भी कम ही मिलती है। दरोगा सुबोध कुमार सिंह की घटना बेहद अफनोसनाक और चिंताजनक है। अतीत.. भविष्य और वर्तमान में इस तरह की किसी भी अमानवीय घटना का जब भी जिक्र छिड़ेगा हर इंसान फिक्र जाहिर करेगा। ऐसे किस्से हर किसी के फिक्र के दायरे बढ़ा देंगे। हिंसक भीड़ का कोई मजहब नहीं होता वो हर धर्म जाति और समाज के लिए खतरनाक है।
    भीड़ के हाथों मारे गये दरोगा की दर्दनाक मौत पर अफसोस या चिंता करने वाले का विरोध !!! ये गुंजाइश कहां से पैदा हो गई !
    नसीरुद्दीन शाह मेरे आधे अधूरे सवाल पर ही सवाल की गहराई को समझकर वही बताने लगे जो मैं जानना चाहता था। नसीर की बात को सुनकर लगा कि उनकी सूझबूझ और दूरदर्शिता तो उनकी अदाकारी से भी गहरी है।
    दरअसल मैंने खुद के तारूफ के साथ अपने पहले और आखिरी सवाल के कुछ शब्द ही जाहिर किये थे कि नसीर साहब ने मेरी बात काट दी थी। मेरा सवाल था कि आपने कौन सी ऐसी बात कह दी थी कि आप का विरोध हो रहा है।
    नसीर आगे कहते है-
    यार हम थेटरिस्ट है। असली थेटरिस्ट धर्म-जाति और सियासत में कहां पड़ता है।
     थियेटर (रंगमंच) की पहली कक्षा मे ही दिमाग की ग़लाज़त (संकीर्णता) बाहर निकाल दी जाती है। हमारा धर्म हमारी कला होती है और हमारी जाति हमारा पेशा होता है। हम अपनी अदाकारी की संतुष्टि में खुदा और भगवान को महसूस करते हैं।
    आतंकवाद की मुखालफत में जिन किरदारों को मैंने जिया उससे मुझे बहुत मकबूलियत मिली है। इन किरदारों में आपने मेरी अदाकारी पसंद की है। मेरी फिल्में आतंक के खिलाफ मुहिम में कामयाब होती रहीं हैं।
    आज से नहीं बरसों से मैं कभी किरदारों के जरिये तो कभी असखुद मीडिया में यही कहता रहा हूं कि समाज में बढ़ता जहर आलम-ए-इंसानियत के लिए खतरनाक है।
    नफरत भीड़ बन कर किसी को भी.. किसी भी सूरत में कभी भी मार सकती है..
    ऐसी घटनायें हुई हैं ना,  या नहीं !
    मैंने जवाब दिया : हां सर हुई हैं।
    तो फिर मैंने क्या गलत बोल दिया!
    अरे भाई इसमे हिन्दू-मुस्लिम कहां से आ गया!  ~~~   क़हक़का  लगाते हैं  ~~~
    (बात खत्म)

    Keep Reading

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading