चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड का दूसरा दिन
लखनऊ, 2 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड ‘मैथलेटिक्स’ के दूसरे दिन विभिन्न देशों से भाग लेने आए बाल गणितज्ञों ने सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में अपनी गणितीय प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे छात्र गणित की विभिन्न विधाओं में अपने ज्ञान का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं का सिलसिल ग्रुप-डी की कॉन्फैबुलर्स (वाद-विवाद) प्रतियोगिता से हुआ। दो राउण्ड की इस प्रतियोगिता में आज सेलेक्शन राउण्ड सम्पन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश की 45 छात्र टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 47 छात्र टीमों ने विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित माडल्स बनाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
क्विज एवं पजल व गणित में छात्रों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
लखनऊ, 2 दिसम्बर। चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड ‘मैथलेटिक्स-2023’ का तीसरा दिन बेहद दिलचस्प रहा। सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में जहाँ बाल गणितज्ञों छात्रों ने गणित क्विज एवं पजल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी ओर मैथमेटिक्स गेम्स में दिलचस्प व ज्ञानवर्धक प्रस्तुती दी।
इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे छात्र गणित की विभिन्न विधाओं में अपने ज्ञान का प्रदर्शन कर रहे हैं। मैथडोकू (पजल) प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। आज इस प्रतियोगिता का सेलेक्शन राउण्ड सम्पन्न हुआ। चयनित छात्र कल फाइनल राउण्ड में अपनी गणित प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।