Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    क्या यूपी प्रेस क्लब में शोकसभा में भी होता है भेदभाव !

    ShagunBy ShagunAugust 19, 2020 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 558

    नवेद शिकोह

    पिछले तीन दिनों में तीन पत्रकारों की मृत्यु पर यूपी प्रेस क्लब की शोक सभा सवालों के घेरों में है। मौत के मातम पर भी भेदभाव के आरोप लगाने वाले तर्कसंगत सवाल उठा रहे हैं।

    वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सिंह, उपेंद्र मिश्र और शफीकउर्रहमान चल बसे। पिछले तीन दिनों में एक के बाद एक इन सहाफियों की मौत की खबरों से गमज़दा माहौल की फिजाओं में एतराज़ की धुंध तब पैदा हो गई जब यूपी प्रेस क्लब ने शोक सभा आयोजित कर दो पत्रकार साथियों को याद किया पर राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त बुजुर्ग सहाफी शफीकुर्रहमान का जिक्र तक नहीं किया गया। सवाल उठना लाज़मी थे। सबसे पहले राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त युवा पत्रकार शेखर पंडित ने इसपर एतराज़ जताया। इसके बाद इस युवा पत्रकार के समर्थन में तमाम आवाज़ें उठने लगीं। जितने मुंह उतनी बातें। कलम के सिपाहियों के शब्दबाण चलने लगे। अपने/अपने अंदाज में कोई कुछ बोला तो कोई कुछ-

    तीन दिन, तीन मौंतें और कई सवाल..

    कोरोना की खबरें कवर करने वाले तमाम पत्रकार संक्रमित हो गये ये तो पूरी तरह सच है, पर क्या दशकों से उत्तर प्रदेश की धर्म-जाति की सियासत कवर करने वाले लखनऊ के चंद पत्रकार भी धर्म-जाति की सियासत से प्रभावित हो गये हैं !

    कुछ ऐसे ही तंज़ यूपी प्रेस क्लब के रवैयों को लेकर किये जा रहे हैं। आरोप लग रहे हैं कि शोकसभा में भी भेदभाव साफ नजर आ रहा है।

    पिछले रविवार, सोमवार और मंगलवार को लगातार तीन दिन लखनऊ से जुड़े पत्रकारों की मौत का सिलसिला दुर्भाग्यपूर्ण था। सबसे पहले राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त बुजुर्ग सहाफी शफीकुर्रहमान का इंतेक़ाल हुआ। इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सिंह की मृत्यु हुई। मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार उमेंद्र नाथ मिश्र की गोरखपुर में मौत की खबर आ गई।

    तीन दिन तीन मौतें हुईं। लेकिन यूपी प्रेस क्लब की शोकसभा में प्रमोद सिंह और उपेंद्र नाथ मिश्र को याद किया गया, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, लेकिन राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त बुजुर्ग पत्रकार शफीकुर्रहमान का जिक्र तक नहीं हुआ। इनका नाम तक नहीं लिया गया।

    शफीकुर्रहमान और प्रमोद सिंह की मौत के बाद जब प्रेस क्लब की तरफ से पत्रकार नेता शिवशरण सिंह ने पत्रकारों के वाट्सएप ग्रुप्स पर शोकसभा के लिए पत्रकारों को सूचित किया तब पत्रकार शेखर पंडित सहित कुछ पत्रकारों ने सवाल उठाये कि प्रेस क्लब ने शोक पत्र और शोकसभा की सूचना में केवल एक पत्रकार प्रमोद सिंह की मृत्यु का ही जिक्र क्यों किया है।

    मौत तो पत्रकार शफीकुर्रहमान की भी हुई है। क्या रहमान साहब की मौत,मौत नहीं ! जिसे प्रदेश सरकार ने राज्य मुख्यालय के पत्रकार की प्रेस मान्यता दी है क्या यूपी प्रेस क्लब उन्हें पत्रकार ही नहीं मानता!

    इन तमाम सवालों के बाद भी शोकसभा में शफीकुर्रहमान का कोई जिक्र नहीं हुआ। क्योंकि मंगलवार को जिस दिन केवल दिवंगत प्रमोद सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा होनी थी उस ही दिन उमेंद्र नाथ मिश्र जी की मुत्यु की भी ख़बर आ गयी इसलिए शोकसभा में उपेंद जी को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

    इसके बाद ही ये मामला पत्रकारों की सियासत का भी मुद्दा बन गया है। तमाम तरह की बातें होने लगीं-

    कोरोना और धर्म-जाति का वायरस उत्तर प्रदेश में इसकंद्र हावी है कि यहां के पत्रकार भी इसके चपेट में आ गये हैं। कोविड और सियासी गतिविधियों को कवर करने वाले इन दोनों वायरसों से संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना जैसी छूत की बीमारी से लखनऊ के ही दर्जनों पत्रकार संक्रमित हो गये ये आम ख़बर है। ख़ास खबर ये है कि यूपी की धर्म-जाति की सियासी हलचलें कवर करते-करते यहां के सहाफी भी धर्म और जाति की राजनीति से प्रभावित होने लगे हैं। पत्रकारों की एक यूनियन मजहबी संकीर्णता के वायरस में मुब्तिला नज़र आ रही है।

    शोकसभा में भी भेदभाव के रवैये से नाराज पत्रकारों का कहना है कि किसी भी शहर का प्रेस क्लब उस शहर के सभी पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करता है। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल सूचनाओं और खबरों के प्रसार के लिए नहीं है। नैतिक विकास और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का नाम भी पत्रकारिता है। रूढ़िवाद, संकीर्णता, अलगाववाद, भेदभावाद, धार्मिक कट्टरता और जातिवाद के विरुद्ध मुखर होना भी पत्रकारिता का कर्त्तव्य है।

    लेकिन यदि पत्रकारिता और पत्रकारों के केंद्र प्रेस क्लब में ही पत्रकार-पत्रकार में फर्क समझा जाये और भेदभाव हो तो मान लीजिए कि प्रदेश की धर्म-जाति की दशकों पुरानीं राजनीति का वायरस पत्रकारों की राजनीति में शामिल हो गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading