स्थान: यूपी प्रेस क्लब, मौक़ा: तुष्टिकरण के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
मुख्यमंत्री योगी जी से यूपी प्रेस क्लब की शिकायत करेंगे लखनऊ के शाकाहारी पत्रकार
नवेद शिकोह
लखनऊ, 06 फरवरी। हम अपनी आस्था, अपनी निष्ठा, अपनी संस्कृति, अपनी परम्परा और अपने सनातन धर्म के सिद्धांतों और हिदायतों को छोड़ कर शाकाहारी से मांसाहारी क्यों बन जाये। साहब! ये कौन सी जबरदस्ती है। शाकाहारी पत्रकार भाइयों के साथ ये तो सरासर अन्याय है। हम शाकाहारी पत्रकारों के लिए शाकाहारी का इंतजाम क्यों नही? यूपी प्रेस क्लब भारत का प्रेस क्लब है या पाकिस्तान का !
यूपी प्रेस क्लब पर प्रदर्शनकारी लगायेंगे चेतावनी बोर्ड :
‘यदि आप शाकाहारी हैं तो आप यूपी प्रेस क्लब के भरोसे मत रहियेगा। इस पर भरोसा किया तो भूखा मरना होगा, या फिर अपने ईमान की हत्या करके मांसाहार ग्रहण करना होगा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे कट्टर मुल्कों यहां तक कि बाबर, औरंगजेब और खिलजी जैसे कट्टर मुस्लिम बादशाहों के दस्तरखान और बावर्ची खाने में भी शाकाहारी भाईयों के लिये थोड़ा बहुत शाकाहार का इंतजाम होता था लेकिन यूपी प्रेस क्लब इंतेजामियां कट्टर मुगल बादशाहों और पाकिस्तानियों से भी गये गुजरे हैं। सिर्फ मांसाहार की ही व्यापक व्यवस्था को आप क्या कहेंगे? भेदभाव का रवैया, तुष्टिकरण या फिर मांसाहारी पत्रकारों के साथ अन्याय !
यूपी प्रेस क्लब में आने वाले शाकाहारी पत्रकार या तो मांसाहारी हो जायें या फिर मुंह, आँख, कान, नाक बंद कर के चुपचाप भूखे बैठें।’
विरोध में ‘पकौड़ा पार्टी’:
प्रेस क्लब के दस्तरखान में शाकाहार की रत्तीभर भी जगह ना होने के विरोध रूपी “पकौड़ा पार्टी” के दौरान ही अपरोक्त चेतावनी प्रेस क्लब के गेट पर चस्पा करने की रणनीति तय की गयी है।
शाकाहारी पत्रकारों से भेदभाव के खिलाफ पत्रकारों के इस विरोध प्रदर्शन में प्रेस क्लब में तत्काल पकौड़ा और पकौड़ी जैसे सूक्ष्म शाकाहारी व्यंजन का इंतजाम करने की मांग की आवाज़ उठायी जायेगी।
पकौड़ा पार्टी रूपी विरोध प्रदर्शन मे ही प्रदर्शनकारी पत्रकार बंधु यूपी प्रेस क्लब के खिलाफ मोदी-योगी को लिखे शिकायतनामें पर हस्ताक्षर भी करेंगे। पकौड़ा पार्टी के रूप में इस विरोध प्रदर्शन की तारीख जल्द तय होगी।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/indian-pakadoen/







