Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    उप्र जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने शहीदों को दी श्रद्धान्जलि, परिवारों को देंगे आर्थिक मदद

    By February 18, 2019Updated:February 18, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 517

    लखनऊ, 18 फरवरी 2019: प्रख्यात लेखक व साहित्यकार एवं उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ की अध्यक्षता में आज एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय 1, कैन्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में कार्यकारणी सदस्यों की मीटिंग आयोजित हुई जिसमें कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने पुलवामा की आतंकवादी घटना में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धान्जलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से कामना की।

    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य श्री अब्दुल वाहिद, महामंत्री, श्री जुबेर अहमद, प्रदेश सचिव, श्री अभय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, श्री एम एम मोहसिन, उपाध्यक्ष, श्री इरशाद राही, संगठन मंत्री, श्री शाहिद सिद्दीकी, सह-संगठन मंत्री, श्री संजय गुप्ता, प्रवक्ता, श्री डी. पी. शुक्ला, जिलाध्यक्ष, श्री वामिक खान एवं श्री आरिफ मुकाम, जिला उपाध्यक्ष एवं श्री तौसीफ हुसैन आदि उपस्थित थे।

    इस अवसर पर शहीदों के परिवारों हेतु आर्थिक मदद का प्रस्ताव पारित किया गया जिसके अन्तर्गत एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य एवं आम लोगों के सहयोग से धनराशि जुटाकर मुख्यमंत्री कोष में जमा की जायेगी।

    इस मीटिंग में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों की इस कायराना हरकत की एक स्वर से घोर निंदा करते हुए कहा कि हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें और इस कायराना हमले के दोषियों को अविलंब दंडित करे। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ ने कहा कि दुख की इस घड़ी में एसोसिएशन पूरी तरह से शहीदों के परिवारों के साथ है और अपनी संवेदना व्यक्त करती है।

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading