Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Interview

    हम हर खबर के पीछे की खबर दिखाने में यकीन रखते हैं: अतुल मलिकराम

    By July 29, 2019Updated:July 29, 2019 Interview No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 665

    ऑनलाइन डिजिटल रेटिंग प्लेटफार्म ट्रूपल डॉट कॉम के को फाउंडर अतुल मलिकराम से खास बातचीत

    • ट्रूपल जैसा प्लेटफार्म शुरू करने के लिए आपको किस बात ने सबसे ज्यादा प्रेरित किया?

    आज हजारों की संख्या में ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स हैं जो सभी तरह की न्यूज़ कैटेगरीज में काम कर रहे हैं. लेकिन हमारी सोच उन सामाजिक मुद्दों को प्रकाश में लाने की है जिन्हे कोई भी अपने प्लेटफार्म पर नहीं लाना चाहता. फिर वो मुद्दे राजनैतिक, सिनेमा या अन्य किसी भी क्षेत्र से संबधित हो सकते हैं. हम हर खबर के पीछे की खबर दिखाने में यकीन रखते हैं.

    • ट्रूपल को कम शब्दों में समझने की कोशिश करें तो इसे क्या कहा जा सकता है?

    यह एक न्यूज़ कम व्यूज प्लेटफार्म है!! साफ़ शब्दों में कहे तो ट्रूपल एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ आपको उन मुद्दों की विस्तृत जानकारी देखने को मिलती है, जिनके बारे में लोग ऑफ़ द रिकॉर्ड बात करने से भी घबराते हैं. दरअसल हम उन्ही बातों को अपनी ख़बरों का हिस्सा बनाते हैं जो आम तौर पर अन्य प्लेटफॉर्म्स पर देखने को नहीं मिलती.

    • ट्रूपल ने हाल ही में एक साल पूरा किया है. इस एक साल की यात्रा के बारे में कुछ बताएं?

    पिछले एक साल में, हमने विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए आक्रामक रूप से काम किया है. हमने मौजूदा मंत्रियों विधायकों के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा तक अपनी पहुंच और पकड़ बनाई है. हम खुमार जैसे म्यूजिकल इवेंट ऑर्गनाइजकर रहे हैं. हमने नेशनल मुद्दों से लेकर लोकल सामाजिक मुद्दों पर शेड्यूल्ड सर्वे द्वारा जनता की राय जानी है. जिन्हे उनके जिम्मेदार नेता मंत्रियों तक पहुंचाने का काम किया गया. किसान के मुद्दों को जड़ से पकड़ने और किसानों की बात को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए ट्रूपल प्रतिनिधियों की टीम तैयार की गई. हमने सियासी ट्रैक से अलग कर दिए गए दिग्गज राजनेताओं को अपने प्लेटफार्म पर लाने और पार्टियों की भीतरी उठा पटक को समझने में भी कामयाबी हासिल की है.

    • राजनीतिक या अन्य विवादास्पद मुद्दों को अंजाम देते समय ट्रूपेल ने किन विवादों का सामना किया?

    हमें फिलहाल ऐसे किसी बड़े विवाद का सामना नहीं करना पड़ा है, हालांकि कई बार राजनेताओं से असल बात निकलवाना पेंचीदा काम होता है, हम जब एक सोशल प्लेटफार्म के लिए काम करते हैं तो कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं, हमअपने चैनल को परेशानियों से कहीं ज्यादा ऊपर उठाकर देखते हैं. टेक्निकल तौर पर हमें अभी और मजबूत होने की जरुरतहै.

    • ट्रूपल को-फाउंडर होने के नाते सामने आने वाली चुनौतियां?

    चूंकि हम मुख्य रूप से सत्य और तथ्यों पर काम करते हैं, इसलिए नियमित रूप से इसके चारों ओर घूमने में समस्याओं कासामना करना आम बात है. चुनौती बस यही है कि तथ्यों के साथ कोई खिलवाड़ न हो और तोड़मरोड़ कर पेश की जाने वालीख़बरों की हकीकत सबके सामने उसके असल स्वरुप में पेश की जाये.

    • आप भविष्य में किस नए एजेंडे को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं?

    भविष्य में भोजपुरी और बुंदेलखंड भाषा में भी कदम रखने जा रहे हैं. बुंदेलखंड एक ऐसा राज्य है जहाँ से मुख्यधारा की ज्यादातर मीडिया दूर ही नजर आती है. इसलिए हमने बुंदेलखंड के हर जिले में अपने प्रतिनिधियों को उतारने की तैयारी की है. इसके अलावा हम एक वेब सीरीज पर भी काम कर रहे हैं, और उन मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्हे और प्लेटफॉर्म्स कहने में कतराते हैं.

    • ट्रूपल की सफलता का मंत्र क्या है?

    हम अभी पूरी तरह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए हैं. लेकिन हम अपने तीन मूल मंत्रों पर काम करते हैं जो टीम प्रबंधन, नेतृत्व और निरंतर प्रयास के रूप में काम करता है. जैसा कि मैंने पहले कहा था, हम मुख्य रूप से सही जानकारियों पर ध्यानकेंद्रित करते हैं और इसलिए हमें अपने दर्शकों का पूरा समर्थन मिला हुआ है क्योंकि हम उन्हें वही देते हैं जो वे चाहते हैं. हमपूरी तरह से लोगों के लिए काम करते हैं.

    • ट्रूपल में क्या नए बदलाव देखने की उम्मीद है?

    जी हां, आने वाले दिनों में ट्रूपल को पूरी तरह से बदला हुआ पाएंगे. हमने पहले से बड़ी टीम तैयार की है और युवा जोश के साथआगे बढ़ रहे हैं. हम कुछ ऐसे नए सेगमेंट और शो शुरू करने जा रहे हैं जिसे लेकर हमें यकीन है कि दर्शकों को वह काफीआकर्षित करेंगे. जनता के काम के मुद्दों पर बात होगी.

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading