Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    पीजीआई लखनऊ में 125 बेड के वार्ड में दिसम्बर से भर्ती शुरू होगी

    ShagunBy ShagunMay 23, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 569

    लखनऊ 23 मई। आने वाले समय में पीजीआई में और मरीजों का इलाज हो सकेगा। मरीजों की संख्या अधिक और बेड की संख्या कम होने से अभी तक काफी लोगों को असुविधा होती थी। पीजीआई में बन रहे 125 बेड वाले वार्ड में दिसम्बर से मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी। वार्ड के शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

    पुरानी ओपीडी में बन रहे इस वार्ड में छह विभागों के अलग-अलग मरीजों के वार्ड बनेंगे। यहां रेडियोलॉजी, जनेटिक्स, न्यूक्लीलियर मेडेसिन समेत छह विभागों के मरीज भर्ती होंगे। प्रशासन ने वार्ड में जरूरी संसाधन, बेड व अन्य जरूरी उपकरणों की खरीद फरोख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर बताते हैं कि मरीजों का दबाव बढ़ने की वजह से पुरानी ओपीडी को नए भवन में शिफ्ट किया गया था। पुरानी ओपीडी का कोई उपयोग न होने की वजह से यहां पर 125 बेड वाले वार्ड को बनाने की योजना बनायी गई। जिसमें उन छह विभागों के वार्ड बनाए जा रहे हैं जिनके अभी तक अस्थायी वार्ड थे। सरकार को इस वार्ड के बनाने का प्रस्ताव भेजा था। सरकार की सहमति मिलने के बाद प्रशासन ने वार्ड का काम शुरू करा दिया है।

    डॉ. कपूर बताते हैं कि एक मंजिला इस भवन में विभाग वार 25 से 35 बेड अलग-अलग वार्ड बनाएं जाएंगे। विभागवार बेड के आवंटन और वार्ड क्रियाशील करने के लिए जरूरी संसाधन और उपकरण के लिए जल्द ही वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही निर्माण करा रही एजेंसी को निर्देश दिया है कि वो बिल्डिंग को जल्द तैयार कर पीजीआई के सुपुर्द कर दें। ताकि दिसम्बर में मरीजों की भर्ती शुरू कर दी जाए।

    पीजीआई के सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल बताते हैं कि पुरानी ओपीडी में निर्माणाधीन भवन में जनेटिक्स, रेडियोथेरेपी, न्यूक्लीलर मेडिसिन, रेडियोलॉजी, पेन एंड पैलेटिव व मेडिकल ऑकोलॉजी विभाग के वार्ड बनेंगे। अभी तक इन विभागों के वार्ड अलग से नहीं थे। अस्थायी रूप से बने हुए वार्ड में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जिसकी वजह से मरीजों के साथ ही डॉक्टरों को काफी दिक्कतें हो रही थी। लेकिन अब नए वार्ड बनने से सबके लिए सुविधाजनक हो जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading