Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    500 के बाद 200 किलो वजन वाली महिला का हुआ सफल ऑपरेशन 

    ShagunBy ShagunFebruary 22, 2018Updated:February 22, 2018 मेडिकल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 697

    22-फरवरी-2018। दुनिया की सबसे मोटी 500 किलोग्राम वजन वाली महिला इमान का पिछले साल मुंबई के एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद अब भारत की सबसे ज्यादा वजन 200 किलोग्राम वाली महिला का ऑपरेशन दिल्ली में हुआ। डॉक्टरों कि माने तो 3 इंसानों के वजन वाली महिला को मधुमेह, हाईपरटेंशन और फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी थी। वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन के बाद उसका 30 किलोग्राम वजन कम हो गया है। अब 18 महीने तक वजन कम होने की प्रक्रिया जारी रहेगी। बेरियाट्रिक सर्जरी के बाद दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी मरीज 52 वर्षीय अंजू चौधरी का वजन फिलहाल 167 किलोग्राम है।

    बेरियाट्रिक सर्जरी निदेशक डॉ.रणदीप वाधवा का कहना है कि उनके अस्पताल में ऐसी सबसे ज्यादा सर्जरी विदेशी मरीजों की हुई हैं। बीते दिनों इराक निवासी 300 किलोग्राम और तंजानिया निवासी 250 किलोग्राम वजन वाले मरीजों का ऑपरेशन हुआ था। अंजू चौधरी पिछले वर्ष 30 नवंबर को उनके पास आईं तो बीएमआई (वजन और लंबाई के अनुपात का पैमाना) 75.8 था। करीब 5 घंटे ऑपरेशन के दौरान अंजू के पेट की चर्बी निकाली गई। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। गौरतलब है कि देश में सबसे पहले मोटापाग्रस्त मरीज का ऑपरेशन वर्ष 2002 में किया था। कुछ वर्षों से इस तरह के मरीजों में तेजी से वृद्घि हुई है।

    ओबेसिटी सर्जरी सोसायटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, वर्ष 2017 के दौरान पूरे देश में करीब 15 हजार मरीजों को ऑपरेशन कर मोटापे से बचाया है। डॉक्टरों कि माने तो सामान्य व्यक्ति में बीएमआई 25 तक रहना चाहिए। इससे ज्यादा होने पर बीमारियों का खतरा होने लगता है। आमतौर पर 40 बीएमआई तक के मरीज ज्यादा अस्पताल पहुंच रहे हैं। अंजू का बीएमआई 75 से भी ज्यादा था, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर था।

    दुनिया की सबसे मोटी 500 किलोग्राम वजन वाली महिला वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल
    Shagun

    Keep Reading

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading