Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    आज चूके तो, छह महीने बाद मिलेगी मुफ्त दवा

    By August 20, 2018 मेडिकल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574
    • मॉप अप राउंड आज, अब फरवरी 2019 में चलेगा अगला राउंड
    • एक से 19 वर्ष के बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े की दवा
    • अभियान में शतप्रतिशत सफलता के लिए सभी CMO को निर्देश
    लखनऊ, 20 अगस्त 2018: जी हां, अगर आज चूके तो छह माह बाद मुफ्त में मिलेगी कीड़े की दवा एल्बेंडोजोल. क्योंकि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का आज माप अप राउंड चल रहा है और अगला राउंड अब अगले वर्ष 2019 के फरवरी माह में चलेगा. गत शुक्रवार को चलने वाला यह राउंड बुधवार को पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी के निधन के बाद सोमवार तक के लिए टल गया था.
    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डॉक्टर हरिओम दीक्षित ने रविवार को बताया कि सोमवार को माप अप राउंड के लिए तैयारी पूरी कर ली गईं है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है. उम्मीद है इस राउंड में हम लक्ष्य के करीब पहुंच जाएंगे.
    इनको मिलेगी मुफ्त दवा
    मॉप अप राउंड के तहत एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़े की दवा एल्बेंडोजोल खिलाई जाएगी. एक से दो साल तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल की आधी गोली और दो साल से ऊपर के बच्चों को अल्बेंडाजोल की पूरी गोली दी जाएगी. 10 अगस्त यानि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को उत्तर प्रदेश में सात करोड़ नौ लाख बच्चों को लक्ष्य मानते हुए कीड़े की दवा एल्बेंडोजोल खिलाई गई थी.
    शतप्रतिशत सफलता का लक्ष्य
    एन.एच.एम. (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ) के एम.डी. ने प्रदेश के सभी CMO को दिए निर्देश में लिखा है कि जिलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस यानि 10 अगस्त को जिन बच्चों को कीड़े की दवा एल्बेंडोजोल का सेवन नहीं कराया जा सका है. उनको मॉप अप राउंड में जरूर दवा खिलवाएं. अभियान की शतप्रतिशत सफलता के लिए अधिकारी अलर्ट रहें. साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि दवाइयां हर केंद्र पर उपलब्ध हैं या नहीं. सभी सी.एम.ओ. को यह भी निर्देश हैं कि शिक्षा विभाग और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को अपने पर्यवेक्षण रिपोर्ट से अवगत कराएं.
    खाली पेट भी खा सकते हैं दवा
    एन.एच.एम. से जारी पत्र में लिखा गया है कि कीड़े की दवा एल्बेंडोजोल चबाकर ही खाना है. भोजन के उपरान्त खिलाना एक भ्रांति है. यह दवा खाली पेट भी खिलाई जा सकती है. जिन बच्चों के पेट में कीड़े अधिक होते हैं उनको दवा खाने के बाद मिचली आना या उल्टी महसूस होना स्वाभाविक है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं हैं. गोली खाते समय यदि दवा अटक जाए तो बच्चे को हल्का सा झुकाकर उसकी पीठ पर हल्की थपकी दें. गोली स्वतः बाहर आ जाएगी.

    Keep Reading

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    Mumbai Alert: Oral Cancer on the Rise, Severe Shortage of Skin Donations—Learn the Message Behind Both Campaigns

    मुंबई अलर्ट: मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, स्किन डोनेशन की भारी कमी – जानें दोनों अभियानों का संदेश

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading