Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    आतंकवाद मानवता के लिए खतरा

    ShagunBy ShagunSeptember 25, 2021 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 476

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    कुछ समय पहले ही भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। यह बात अलग है कि सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी देशों को वीटो पावर हासिल है। भारत इसका स्थायी सदस्य नहीं है। लेकिन विश्व को शांति सौहार्द व सहयोग का सन्देश भारत की तरफ से मिल रहा है। अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद को संबोधित है।

    नरेंद्र मोदी के विचार मानव कल्याण के मार्गदर्शक के रूप में रहे। नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को मानवता के लिए खतरा बताया। आतंक के कारण दुनिया के अनेक क्षेत्रों में हिंसा का माहौल है।

    अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा जरुरी : मोदी

    अफगानिस्तान में तो आतंकियों के वर्चस्व वाली सरकार है। विश्वशांति के लिए ही संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई थी। इसका उद्देश्य शांति सौहार्द व सहयोग कायम करना था। इसमें में सुरक्षा परिषद का गठन किया गया। जैसा नाम से स्पष्ट है कि सुरक्षा सुनिश्चित करने की विशेष जिम्मेदारी इसकी है। इसके लिए पांच महाशक्तियों को वीटो पावर दिया गया। अनेक मसलों पर इसने अपनी जिम्मेदारी का समुचित निर्वाह नहीं किया। अनेक आरोप लगते रहे। यहां तक कि इस्लामी आतंकी संगठनों को संरक्षण देने के लिए इन्हें जिम्मेदार माना गया। अफगानिस्तान इसकी मिसाल है। अनेक देशों की सहायता से ही तालिबान मजबूत हुआ। उसे घातक हथियार उपलब्ध कराए गए। आर्थिक सहायता दी गई। इसके बल पर उसने पहले भी अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमाया था। लेकिन अमेरिका पर हमला उसे भारी पड़ा।

    बीस सालों की मेहनत कुछ दिनों में बर्बाद हुयी:

    अमेरिका ने अपने ऊपर हुए हमले का जबाब दिया। तालिबान सत्ता से बेदखल हुए। वह दुबक गए, लेकिन समाप्त नहीं हुए। वीटो पावर धारी चीन रूस और पाकिस्तान की उसे सहायता मिलती रही। जब तक नाटो की सेनाएं अफगानिस्तान में रही, तालिबान को सिर उठाने का मौका नहीं मिला। जैसे ही नाटो सैनिकों की वापसी शुरू हुई, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा हो गया। अफगानिस्तान की आधिकारिक सेना उसके सामने टिक नहीं सकी। बीस वर्षों की कवायद कुछ दिनों में नाकाम हो गई। बिडंबना देखिए तालिबान की हुकूमत उनकी कमान में है जिन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मोस्ट वांटेड इस्लामी आतंकी घोषित किया गया था।

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत मदर आफ डेमोक्रेसी का गौरव हासिल है। लोकतंत्र की हमारी हजारों वर्षों की महान परंपरा रही है। विविधता में एकता भारत की विरासत है। भारत वाइब्रेंट डेमोक्रेसी का बेहतरीन उदाहरण है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए नहीं होना चाहिए। इसे सुनिश्चित करना होगा। इस बात के लिए भी सतर्क रहना होगा वहां कि नाजुक स्थितियों का इस्तेमाल कोई देश अपने स्वार्थ के लिए एक टूल की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश न करे।

    पाकिस्तान भी आया निशाने पर:

    उन्होंने पाकिस्तान को भी निशाने पर लिया। कहा कि प्रतिगामी सोच से जो देश आतंकवाद का राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें ये समझना होगा कि आतंकवाद,उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है। नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन के माध्यम से भी मानव कल्याण का सन्देश दिया। कहा कि भारत का वैक्सीन डिलीवरी प्लेटफार्म कोवीन एक ही दिन में करोड़ों वैक्सीन डोज लगाने के लिए डिजीटल सहायता दे रहा है। भारत ने दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन विकसीत कर ली है जिसे बारह साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों को लगाया जा सकता है। भारत के वैज्ञानिक एक नेजल वैक्सीन के निर्माण में भी लगे हैं।

    मानवता के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए भारत ने एक बार फिर दुनिया के जरूरतमंदों को वैक्सीन देनी शुरू कर दी है। मोदी ने दुनिया के वैक्सीन मैन्युफैक्चर्स को भारत में वैक्सीन बनाने का आमंत्रण दिया। इसके अलावा नरेंद्र मोदी ने जलवायु पेयजल स्वास्थ्य आदि विषयों को भी उठाया।

    Shagun

    Keep Reading

    नेपाल: संस्कृति का वैभव और साहसिक रोमांच

    स्मृति भी कभी बड़ी नेता थी…अब फिर टीवी सीरियल की ओर

    गुरु पूर्णिमा विशेष : आज्ञाकारी शिष्य को कौन हटाता है

    चुपचाप तख्तापलट का खेला होगा पाकिस्तान में?

    बहराइच के सीरियल रेपिस्ट ने खोले होश उड़ा देने वाले राज

    केस्को कानपुर में बिजली दर बढ़ोतरी की सुनवाई में उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, निजीकरण पर भी उठाए सवाल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    164081
    Visit Today : 812
    Visit Yesterday : 2275
    Hits Today : 4078
    Total Hits : 5017958
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    लखनऊ: अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने मनाया गुरुपर्व, श्रीधर बोले- विद्या वही जो जीभ पर नर्तन करे

    July 12, 2025

    नेपाल: संस्कृति का वैभव और साहसिक रोमांच

    July 11, 2025

    प्रेम और शांति का संदेश लेकर आ रही नई फिल्म ‘जिहादी: एक प्रेम कथा’

    July 11, 2025

    मैं मुंबई में रहती हूं, लेकिन मेरी आत्मा बिहार में बसती है: आयशा ऐमन

    July 11, 2025

    स्मृति भी कभी बड़ी नेता थी…अब फिर टीवी सीरियल की ओर

    July 11, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2025 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading