ट्रेन में इमरजेंसी चेन खींचकर एक आम आदमी बना असली हीरो, ‘3 इडियट्स’ की यादें ताजा
मुंबई, 16 अक्टूबर 2025: बीती रात (15 अक्टूबर) मुंबई के राम मंदिर रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी घटना घटी, जो फिल्म ‘3 इडियट्स’ के उस मशहूर सीन की याद दिला गई, जहाँ आमिर खान ने वीडियो कॉल पर डिलीवरी कराई थी। लेकिन ये कहानी हकीकत की है, जहाँ एक आम आदमी, विकास दिलीप बेद्रे, ने हिम्मत और इंसानियत की मिसाल कायम की। रात के करीब 1 बजे, एक चलती लोकल ट्रेन में एक महिला को लेबर पेन शुरू हुआ, और बच्चा आधा बाहर-आधा अंदर था। विकास ने ना सिर्फ इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन रोकी, बल्कि एक डॉक्टर की वीडियो कॉल गाइडेंस से सुरक्षित डिलीवरी भी कराई।

क्या हुआ था उस रात?
गोरेगांव से ट्रेन में चढ़े विकास को एक महिला की हालत खराब दिखी। पता चला कि महिला को पहले नजदीकी अस्पताल ने भर्ती करने से मना कर दिया था, जिसके बाद वह परिवार के साथ ट्रेन से लौट रही थी। जैसे ही स्थिति बिगड़ती दिखी, विकास ने फौरन इमरजेंसी चेन खींच दी। स्टेशन पर न डॉक्टर था, न एम्बुलेंस। लोग घबरा गए, कुछ तो बस देखकर निकल गए। लेकिन विकास ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी डॉक्टर दोस्त को वीडियो कॉल किया, जिन्होंने स्टेप-बाय-स्टेप गाइड किया। विकास ने बिल्कुल प्रोफेशनल की तरह हर निर्देश फॉलो किया, और नतीजा? एक स्वस्थ बेटे का जन्म हुआ, और माँ-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बाद में एम्बुलेंस ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया।
https://x.com/i/status/1978641922370769090
सोशल मीडिया पर ‘रियल लाइफ रैंचो’ की तारीफ
ये घटना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। एक आईविटनेस, मंजीत धिल्लों, ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जो लाखों बार देखा जा चुका है। X पर #RealLifeRancho और #RamMandirStation ट्रेंड कर रहे हैं।
यूजर मुहम्मद ने लिखा, “सच्चे हीरो वही होते हैं जो डरकर नहीं, बल्कि हिम्मत दिखाकर जिंदगी बचाते हैं। विकास भाई ने इंसानियत की मिसाल कायम की।”
अनवर अली ने कहा, “कभी-कभी मूवी का सीन हकीकत में बदल जाता है। ज़रूरत में मदद करना सबसे बड़ा कर्म है, इस युवक को सलाम।” NCP-SP के MLA रोहित पवार ने भी वीडियो शेयर कर विकास की तारीफ की।
शगुफ्ता खान ने लिखा – इंसानियत की असली पहचान ऐसे ही कर्मों से होती है। इस हिम्मत और दया को सलाम।
विकास बोलें इंसानियत की जीत
विकास ने खुद कहा, “मैं डॉक्टर नहीं हूँ, लेकिन इंसानियत तो निभानी थी।” उनकी इस हिम्मत ने ना सिर्फ दो जिंदगियाँ बचाईं, बल्कि ये साबित कर दिया कि एक आम इंसान भी सही वक्त पर सुपरहीरो बन सकता है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘रियल लाइफ रैंचो’ बुला रहे हैं, और एक यूजर ने लिखा, “अल्लाह हर जगह नहीं आ सकता, इसलिए फरिश्ते भेजे हैं – विकास भाई सच्चा फरिश्ता हैं।”
ये कहानी सिर्फ एक डिलीवरी की नहीं, बल्कि ह्यूमैनिटी, हिम्मत और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल की जीत है। विकास, आपको मुंबई का सलाम!







