नई दिल्ली, 26 जून 2023 : दो दिन के दौरे पर मिस्र पहुंचे पीएम मोदी ने राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की। सीसी ने उन्हें मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ से सम्मानित किया। इसके पहले मोदी ने 11वीं सदी की अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इसे भारत के बोहरा समुदाय की सहायता से दोबारा बनाया गया है।
प्रधानमंत्री हेलियोपोलिस स्मारक भी गए। यहां उन्होंने पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यह स्मारक राष्ट्रमंडल ने बनवाया है। यह उन 3,799 भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने इजिप्ट में प्रथम विश्व युद्ध के में अपनी जान गंवा दी थी। मोदी इजिप्ट के प्रधानमंत्री के साथ पिरामिड देखने भी गए। ये पिरामिड दुनिया के सात अजूबों में शामिल हैं। करीब आधे घंटे तक मोदी ने इन पिरामिड्स के बारे में जानकारी ली।
भारतीय प्रवासी समुदाय के बोहरा समुदाय के शुजाउद्दीन शब्बीर सदस्य तांबावाला, जो आज अल-हकीम मस्जिद में मौजूद थे, जब पीएम मोदी वहां गए थे, कहते हैं, यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि पीएम मोदी आज यहां आए थे। उन्होंने हमारे साथ बातचीत भी की। उन्होंने हमारे बोहरा समुदाय की भलाई के बारे में भी पूछा और जब उन्होंने हमारे साथ बातचीत की तो हमें एक परिवार की तरह महसूस हुआ पीएम मोदी ने मिस्र के काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का भी दौरा किया।
योगी ने दी बधाई
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से विभूषित होने पर बधाई दी।
सीएम योगी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से विभूषित होना सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। सीएम ने कहा कि यह पुरस्कार विश्व पटल पर नए भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के साथ ही प्रधानमंत्री जी की विश्व राजनेता के रूप में बढ़ रही स्वीकार्यता का प्रतीक है। सीएम ने इस सम्मान के लिए सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई भी दी।