Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मोदी को ट्रंप की हार-जीत से अपने को अलग रखना होगा

    By September 26, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 593
    मनमोहन सिंह के समय भारतीय विदेश नीति का प्रभाव अलग था। उनका नेतृत्व हाईकमान की कृपा पर आधारित था। उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति के हाँथ पर हाँथ मारने या ह्युंस्टन जैसे भाषण की उम्मीद करना भी बेमानी था। ऐसा नहीं कि यह सब निरर्थक होता है। ये साधारण दिखने वाली बातें भी विदेश नीति को प्रभावित करने वाली होती है। नरेंद्र मोदी ने ह्युंस्टन में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मंच साझा किया। यह रणनीतिक साझेदारी की अद्भुत अभिव्यक्ति थी।

    भारत अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्युस्टन शहर में आयोजित हाउडी कार्यक्रम पर नजर लगाए हुए था। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कहा जा सकता है कि किसी को निराशा नहीं हुई होगी। विपक्ष के इस प्रश्न पर विचार किया जा सकता है कि वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अबकी बार ट्रंप सरकार कहना चाहिए था या नहीं? इसका सीधा उत्तर है कि उन्हें ट्रंप की हार-जीत से अपने को अलग रखना चाहिए था। हालांकि इसके अलावा, भारतवंशियों द्वारा मोदी के लिए आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आना और भारत के अनुकूल आतंकवाद एवं सीमा सुरक्षा की बात करना तथा इसे एक उभरती हुई महाशक्ति मानना महत्त्वपूर्ण है।

    Image

    वास्तव में एनआरजी स्टेडियम में किसी विदेशी नेता की सभा में अभूतपूर्व जन उपस्थिति के साथ ट्रंप के साथ अमेरिका की दोनों पार्टियों के 50 से ज्यादा सांसदों का आना ऐतिहासिक कहा जाएगा। नरेन्द्र मोदी ने 28 सितम्बर, 2014 से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेडिसन स्क्वॉयर से इस तरह की सभा का आरंभ कर पिछले पांच वर्षो में एक कारवां बना दिया है। ह्युस्टन इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है कि यहां अनेक ऊर्जा कंपनियों के केंद्र हैं तथा भारतवंशी वहां के कारोबार में काफी प्रभावशाली हैं। इसका असर सभा पर होना था। इस सभा से कुछ बातें साफ हुई। मसलन, अमेरिका के साथ भले कई अंतरराष्ट्रीय-द्विपक्षीय मामलों पर मतभेद हों, पर वह भारत के महत्त्व को समझता है तथा इसके साथ बहुआयामी संबंध बनाए रखना चाहता है। दूसरे, वह भारत की कीमत पर पाकिस्तान के साथ नहीं जाने वाला।

    भारत की विदेश नीति इस समय मुख्यत: अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर पर विश्व समुदाय की गलतफहमी दूर करना तथा पाकिस्तान को अलग-थलग करने पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अनुच्छेद को हटाने की आवश्यकता तथा भारतीय संसद के दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत से इसका निर्णय करने की चर्चा करके बिल्कुल साफ संदेश दिया।

    प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा में संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा में भाषण देने से लेकर अनेक कार्यक्रम हैं। हाउडी मोदी से पहले भी वहां ऊर्जा कंपनियों के सीईओ के साथ वार्ता एवं एलएनजी आयात करने का समझौता हुआ। सच कहें तो हाउडी मोदी कार्यक्रम से भारत के पक्ष में जो वातावरण बना है, उसका लाभ न केवल अमेरिका में और इस यात्रा में बल्कि आगे दुनिया के अन्य क्षेत्रों में भी मिलेगा।

    पढ़े इससे सम्बंधित:

    https://shagunnewsindia.com/howdy-best-friend-ever-in-white-house-trump/

    Keep Reading

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading