Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    मोहनलालगंज सांसद ने प्राथमिक शिक्षकों की TET अनिवार्यता हटाने की लड़ाई को दी नई ताकत

    ShagunBy ShagunDecember 7, 2025 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Mohanlalganj MP gives new strength to the fight to remove TET requirement for primary teachers
    सांसद ने प्राथमिक शिक्षकों की TET अनिवार्यता हटाने की लड़ाई को दी नई ताकत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,004

    TET का बोझ हटेगा जल्द! सांसद ने PM-शिक्षा मंत्री को लिखा तुरंत पत्र

    लखनऊ, 7 दिसम्बर 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद लखनऊ को आज बड़ी राहत भरी खबर मिली है। संघ के जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु मोहन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मोहनलालगंज (लखनऊ) के माननीय सांसद श्री राजेश कुमार चौधरी (आर.के. चौधरी) से मुलाकात कर 2011 से पहले नियुक्त हजारों शिक्षकों पर थोपी गई TET अनिवार्यता को हटाने की पुरजोर मांग की।

    सांसद महोदय ने शिक्षकों की पीड़ा को गंभीरता से समझा और तुरंत सक्रिय कार्रवाई की :

    1. माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी को तत्काल पत्र लिखकर मांग को आगे बढ़ाया।
    2. शिक्षकों की नियुक्ति-कालीन योग्यता एवं सेवा शर्तों को ही मान्य रखने की बात पर पूर्ण सहमति जताई।
    3. उच्चतम न्यायालय में चल रहे मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने तथा सरकार से विधायी संशोधन/नया कानून बनाने के
    4. लिए सक्षम अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया।
    5. वर्तमान लोकसभा सत्र में इस मुद्दे को पूरे जोर-शोर से उठाने का आश्वासन दिया।
    6. श्री चौधरी ने स्पष्ट कहा कि “जो शिक्षक अपनी नियुक्ति के समय की योग्यता पर भर्ती हुए थे, उन पर बाद में TET थोपना न्यायसंगत नहीं है। मैं इस अन्याय को खत्म करवाने के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा।”

      Mohanlalganj MP gives new strength to the fight to remove TET requirement for primary teachers
      सांसद ने प्राथमिक शिक्षकों की TET अनिवार्यता हटाने की लड़ाई को दी नई ताकत

    प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह, काकोरी अध्यक्ष अजय सिंह, गोसाईंगंज अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव, मलिहाबाद अध्यक्ष अवधेश यादव, बख्शी-का-तालाब अध्यक्ष सावित्री मौर्य, सरोजिनीनगर मंत्री धीरेंद्र कुमार, चिनहट मंत्री प्रमोद कुमार, माल मंत्री जितेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष जगत नारायण सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

    शिक्षक संघ ने सांसद महोदय का हृदय से आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनके सक्रिय प्रयासों से प्रदेश के लाखों प्राथमिक शिक्षकों को जल्द ही यह बड़ी राहत मिलेगी। संघ ने कहा कि यह एक मजबूत और सकारात्मक कदम है। शिक्षक साथियों, हमारी एकजुटता रंग ला रही है! आशा है बहुत जल्द TET का यह अन्याय हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading