Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    Mothers Day Special : उस दिन होगा एहसास तुम्हे मेरा, जिस दिन तुम खुद माँ बन जाओगी..

    ShagunBy ShagunMay 10, 2025 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,367

    याद है मुझको माँ कहती थी…
    अभी तुम मुझे समझ ना पाओगी,
    उस दिन होगा एहसास तुम्हे मेरा..
    जिस दिन तुम खुद माँ बन जाओगी..।।

    अभी तो जी चुरा लो काम से अपना..
    पर बडे होकर भला कहाँ जाओगी,
    हर बहाना तुम्हारा सर आँखों पर आज तो…
    बाद में खुद से कहाँ तक भाग पाओगी।।

    अल्हड़पन की उम्र होती है बहुत ही छोटी..
    आज तो मासूमियत से ढक जाओगी,
    पड़ेगा जब जिम्मेदारियों का बोझ उठाना..
    तब माँ की दी हुई हर सीख दोहराओगी।।

    नाज और नखरे, ज़िद मनुहार, हर बात पर गुस्सा..
    रूठना मनाना, देर से उठना, कितना मुँह फुलाओगी,
    याद करोगी अपनी माँ का वो हर समर्पण..
    जब बच्चों संग गहरी नींद के लिए तरस जाओगी।।

    अभी जो ये आलम है तुम्हारा लापरवाही का…
    क्या खुद का ख्याल तुम रख भी पाओगी,
    वक्त रहते मेरी नज़र के सामने समझ जाओ तुम बेटा…
    बाद मे क्या हर बात पर माँ को बुला पाओगी ।।

    ठहाके लगाना, पैसे गँवाना, बातों को हवा में उडाना…
    पापा के लाड़ का कब तक फायदा उठाओगी,
    अब तो कुछ गम्भीर बनो तुम ज़िन्दगी में..
    कल दूसरे घर की लाज बन विदा हो जाओगी।।

    डाँटती है पर, दुश्मन नही है माँ ये तुम्हारी..
    खुद की गलती पर लड़ लोगी मुझसे, मुझे झुकाओगी,
    कितनी फिक्र रहती है तुम्हारी हर एक पल..
    इसकी बात की कद्र समय आने पर ही जान पाओगी।।

    बचपन के मीठे किस्से, खेल अठखेलियाँ…
    मन ही मन याद कर बार बार गुनगुनाओगी,
    माँ है तुम्हारी प्रथम गुरू और पक्की सहेली भी…
    जीवन के हर पथ पर साथ मुझे तुम पाओगी।।

    ना भी रहूँ मै सदा साथ तुम्हारे तो चिंता न करना..
    तुम सदा मेरी ही परछाई कहलाओगी,
    क्या सिखाया है अब तक तुम्हे माँ ने तुम्हारी…
    इस सवाल का फक्र से सामना कर पाओगी।।

    माँ के आसरे पर तुम, हर मुश्किल को टेका लगाओगी…
    अपने भले बुरे की मुझसे हमेशा सीख ही पाओगी,
    कभी जो आई दुख परेशानी जीवन में…
    मुड़ के देखोगी, माँ के आँचल की वही छाया पाओगी।।

    मायका सदा रहेगा रोशन मुझसे तुम्हारा..
    पास मेरे तुम मेरी बच्ची बन के ही आओगी,
    उम्मीद है कहीं तुम देर न कर दो मुझे समझने में..
    माँ के जीवित रहते माँ का अर्थ समझ जाओगी….!!!!

    मातृ दिवस की शुभकामनाओं : कामिनी शर्मा, जयपुर से 

    Shagun

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading