Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    किसानों को यथास्थिति में रखने का आंदोलन

    ShagunBy ShagunDecember 16, 2020 Current Issues 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 576

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही है। छह वर्ष के दौरान अनेक अभूतपूर्व कदम उठाए गए है। उनको इतनी सुविधाएं पहले कभी भी उपलब्ध नहीं कराई गई। यूपीए सरकार ने दस वर्ष में एक बार किसानों की कर्ज माफी की थी। लेकिन उस समय किसानों के पास जनधन खाते ही नहीं थे। ऐसे में किसानों को इस कर्ज माफी का पर्याप्त लाभ ही नहीं मिला था। लेकिन यूपीए सरकार इसी को अपनी उपलब्धि बताती रही। क्योंकि उसके पास किसान हित के नाम पर ज्यादा कुछ बताने के लिए नहीं था। जबकि नरेंद्र मोदी सरकार की इस क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियां है। अब किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कच्छ में किसानों से बात की, यह बताया कि विपक्षी पार्टी कृषि कानून पर किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उनका विरोध कल्पना पर आधारित है।

    किसानों के विरुद्ध साजिश

    इस समय सरकार किसानों के नाम पर नकारात्मक राजनीति चल रही है। लेकिन इसका क्षेत्र अति सीमित है। नरेंद्र मोदी ने इसका उल्लेख किया। कहा कि दिल्ली के आसपास किसानों को भ्रमित करने की बड़ी साजिश चल रही है। किसानों को डराया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि नए कृषि सुधारों के बाद किसानों की ज़मीन पर दूसरे कब्ज़ा कर लेंगे। जबकि ऐसा सोचने का कोई आधार नहीं है। गुजरात में पशुपालकों व कम्पनियों के बीच कॉन्ट्रेक्ट आधार पर व्यवसाय चल रहा है। डेरी वाले पशुपालकों से दूध लेने का कॉन्ट्रैक्ट करते है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि उद्यमी पशुपालकों के मवेशी ले गए हों। इस योजना से पशुपालकों को लाभ मिल रहा है। ऐसा ही लाभ किसान को भी मिलेगा। इसकी व्यवस्था नए कृषि कानून में कई गई है। फल सब्ज़ी व्यवसाय में लगे उद्यमी किसान की जमीन पर कब्जा नहीं करते है। देश में डेरी उद्योग का योगदान कृषि अर्थव्यवस्था के कुल मूल्य में पच्चीस प्रतिशत से भी ज्यादा है। यह योगदान करीब आठ लाख करोड़ रुपए होता है। दूध उत्पादन का कुल मूल्य अनाज और दाल के कुल मूल्य से भी ज्यादा होता है। इस व्यवस्था में पशुपालकों को आज़ादी मिली हुई है। कृषि कानून के माध्यम से ऐसी ही आजादी अनाज और दाल पैदा करने वाले छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगी।

    ऐसा भी नहीं कि कृषि कानून आकस्मिक रूप से लागू कर दिए गए। सुधारों की मांग बरसों से की जा रही थी। कांग्रेस ने चुनाव घोषणापत्र में ऐसे सुधारों व वादा किया था। यूपीए सरकार के कृषि मंत्री ने इसके लिए मुहिम भी चलाई थी। अनेक किसान संगठन भी पहले ही मांग करते थे। कृषि कानून में किसान को कहीं पर भी अनेज बेचने का विकल्प दिया गया है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज विपक्ष के वही लोग किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। वह भी अपनी सरकार के समय इन कृषि सुधारों के समर्थन में थे। लेकिन अपनी सरकार के रहते वह निर्णय लेने का साहस नहीं दिखा सके।

    सरकार आशंका समाधान को तैयार

    आंदोलनकारियों से वार्ता का प्रस्ताव सरकार ने ही किया था। कई दौर की वार्ता हुई। नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों की प्रत्येक आशंका के समाधान के लिए सरकार चौबीसों घंटे तैयार है। किसानों का हित पहले दिन से हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक रहा है। खेती पर किसानों का खर्च कम करने व लाभ बढ़ाने के प्रयास किया गए। किसानों को विकल्प प्रदान किये गए। उनकी कठिनाइयों को दूर करने के लिए निर्णय लिए गए।

    सरकार के साथ देश के किसान

    किसानों के नाम पर चल रहे आंदोलन का क्षेत्र बहुत सीमित है। इसे केवल अपवाद के रूप में देखना चाहिए। इसीलिए नरेंद्र मोदी ने कहा कि करीब करीब पूरे देश ने आशीर्वाद दिया है। देश के हर कोने के किसानों ने आशीर्वाद दिया है। मुझे विश्वास है कि देशभर के किसानों के आशीर्वाद की ये ताकत जो भ्रम फैलाने वाले लोग हैं,जो राजनीति करने पर तुले हुए लोग हैं, जो किसानों के कंधों पर बंदूकें फोड़ रहे हैं, देश के सारे जागरुक किसान उनको भी परास्त करके रहेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    A tree fell in front of a temple and then ended up behind it—even AI is baffled; it’s hard to tell whether the viral video is real or fake!

    पेड़ मंदिर के सामने गिरा फिर खुद मंदिर के पीछे जा गिरा, AI भी हैरान, वायरल वीडियो असली या नकली कहना मुश्किल !

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    1 Comment

    1. Jeremy Grewe on December 19, 2020 7:49 am

      super post

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A tree fell in front of a temple and then ended up behind it—even AI is baffled; it’s hard to tell whether the viral video is real or fake!

    पेड़ मंदिर के सामने गिरा फिर खुद मंदिर के पीछे जा गिरा, AI भी हैरान, वायरल वीडियो असली या नकली कहना मुश्किल !

    November 11, 2026
    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    November 11, 2026
    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    November 11, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading