Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    फेसबुक लाइव से बोलें मुकेश सहनी: सभी जाति को टिकट देगी वीआईपी पार्टी

    ShagunBy ShagunJuly 5, 2020 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 517

    अगली सरकार बनाने में अतिपिछड़े समाज की भूमिका होगी महत्वपूर्ण

    पटना, 05 जुलाई 2020: विकासशील इंसान पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुकेश सहनी ने आज डिजिटल रैली के माध्‍यम से बिहार में होने वाले आगामी विधान सभा चुनावों में निषाद सम्‍मान के साथ सभी जातियों को टिकट देने का ऐलान कर दिया।

    मिशन 2020 बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी, पार्टी की विचारधारा,  नीति, सिद्धांत एवं विजन को लेकर आयोजित इस डिजिटल रैली में उन्‍होंने कहा कि अतिपिछड़ों के समर्थन के बिना बिहार में किसी की भी सरकार नहीं बनती। आज अतिपिछड़े समाज में हमारी पार्टी की पैठ है, इसलिए सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। जीतने वाले क्षेत्र को हम चिन्हित भी कर रहे हैं। साथ ही मुकेश सहनी ने वीआईपी को हिंदुस्तान की पहली ऐसी पार्टी बताया, जो सभी तरह के चुनावों में और आगे होने वाली बिहार विधान सभा चुनाव में 33 प्रतिशत से अधिक सीटों पर अत्यन्त पिछड़ा समाज को टिकट देकर चुनाव लड़ायेगी।

    मुकेश सहनी ने डिजिटल रैली के जरिये बिहार के लाखों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें 18 साल के छोटी उम्र में आर्थिक तंगी के कारण मुंबई जाना पड़ा। वहां पर मेहनत मजदूरी एवं संघर्ष के बल पर हमने अपना मुकाम को हासिल किया और मुंबई का ऐशोआराम समाज के लिए छोड़ा दिया। हम बिना बुलाए निषाद समाज के हक अधिकार और आरक्षण की लड़ाई लड़ने के लिए 2014 में बिहार आए। हमने निरन्तर निषाद समाज के लिए बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक लड़ाई लड़ते रहे। फिर हमलोगों ने आन्दोलन से प्रेरित होकर 04 नवम्बर 2018 को VIP पार्टी का स्थापना की। 2019 के लोकसभा चुनाव में सीटों का हिस्सेदार बना। आज हमारी पार्टी महागठबंधन की एक मजबूत साथी है।

    उन्‍होंने कहा कि हम महागठबंधन के साथ हैं। कपूरी ठाकुर का बिहार बनाना मेरा सपना है। सहनी ने कहा कि देश के टॉप लीडर्स ने बिहार की निषाद जाति को धोखा दिया और कह कर मुकर गए। अधिकार लेने को सत्ता में आना ही होगा। लालू प्रसाद यादव एवं राहुल गांधी की भी सहमति है कि बिहार में अत्यन्त पिछड़ा समाज का लीडर उभरे और अत्यन्त पिछड़ा समाज सर्वागीण विकास हो। उन्‍होंने कहा‍ कि जिस तरीके से हम अपने जिन्दगी में परिवर्तन लाएँ, उसी तरीके से आपका साथ सहयोग रहा तो निरन्तर बिहार के लिए काम करते रहेंगे और बिहार परिवर्तन करेंगे।

    सहनी ने बिहार की नीतीश सरकार पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि दुनिया की मानक के अनुसार 100 की जनसंख्या पर 01 डॉक्टर होना चाहिए, जबकि भारत में 11000 की जनसंख्या पर 01 डॉक्टर है। और बिहार में 22000 की जनसंख्या पर 01 डॉक्टर है। हमें इसे हर हाल में बदलना है। वर्ष 2005 में बिहार पर 39 हजार करोड़ कर्ज था। आज बिहार पर 1.68 हजार करोड़ रूपया कर्ज है। एक व्यक्ति पर 15 हजार रूपया कर्ज है। जितना हम शिक्षा पर नही खर्च करते हैं, उससे ज्यादा कर्ज चुकाते है। समान काम समान वेतन शिक्षकों के समान काम समान वेतन का हम समर्थन करते हैं।

    उन्‍होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था आज सरकार 94 हजार प्राथमिक शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया निकाली है क्या यह एक दिन में इतनी शिक्षकों की कमी आयी है। अभी बिहार में 04 लाख नियोजित शिक्षक है सरकार चुनावी रणनीति के तहत हमारे बिहार के बच्चों का भविष्य खराब कर रही है। कोविड-19 लॉकडाउन/प्रवासी मजदूर आपको कोविड-19 के दौरान पता चला कि लाखों बिहारी युवा साथीगण दूसरे राज्यों में काम कर रहे थे और अचानक लॉकडाउन में फंस गए और 15 साल की सरकार चलाने वाली सरकार ने हाथ खड़े कर लिए कि हम दूसरे राज्यों से मजदूरों को नहीं ला सकते है।

    उन्‍होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है युवाओं को रोजगार बिहार में ही मिले। फैक्ट्री बिहार में छोटे बड़े सभी तरह के फैक्ट्री लगे, उद्योग धंध स्थापित हो। लॉ एण्ड ऑडर बिहार में लॉ एण्ड ऑडर की व्यवस्था बेहतर हो ताकि बड़े-बड़े उद्योग पति बिहार में आए और उद्योग स्थापित करें। इंडिया इम्पोर्ट आज देश में लगभग 3.5 लाख करोड़ रूपये का इम्पोर्ट किया जाता है। लेकिन बिहार शून्य है। हम बिहार में इम्पोर्ट में बढ़ावा देने के लिए काम करेगें ताकि बिहार में रेवेन्यू जेनरेट हो सके।

    सहनी ने आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं से बूथ कमिटी, विधानसभा कमिटी, उम्मीदवार चयन, चुनाव की तैयारी, चुनाव प्रचार-प्रसार आदि को लेकर विस्‍तार से चर्चा भी की। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव छोटे सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ सहनी, ब्रह्मदेव चौधरी, रमेश बाबा, प्रदेश प्रभारी संतोष कुशवाहा, आनंद मधुकर यादव, विकास सिंह बड़हिया वाले, डॉ विश्वनाथ प्रसाद यादव, संतोष सहनी आदि लोग मौजूद रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    May 20, 2026
    The realization of God in every pulse of nature.

    प्रकृति के हर स्पंदन में ईश्वर की अनुभूति

    May 20, 2026
    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    May 20, 2026
    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    May 20, 2026
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading