Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    नाबार्ड परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाए: मुख्यमंत्री

    By November 18, 2017Updated:November 18, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 540
    नाबार्ड सहायतित परियोजनाओं के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश
     
    माइक्रो इरिगेशन तथा भण्डारण क्षमता बढ़ाने के सम्बन्ध में कार्य योजना बनाने के निर्देश
     
    सहकारी संस्थाओं में हुए घोटालों एवं गबन के मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश
    लखनऊ: 18 नवम्बर, 2017 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि नाबार्ड सहायतित परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए, जिससे परियोजनाएं लम्बित न हो और उनकी अनावश्यक लागत भी न बढ़े। नाबार्ड सहायतित परियोजनाओं के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि परियोजना की स्वीकृति से सम्बन्धित कार्यवाही में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। किसी भी परियोजना के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
    आज यहां शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में नाबार्ड के चेयरमैन डाॅ. हर्ष कुमार भानवाला के साथ एक बैठक में मुख्यमंत्री जी ने यह निर्देश प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए। डाॅ. भानवाला का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के विकास में रूचि लेने के लिए उनका आभार प्रकट किया। नाबार्ड और प्रदेश सरकार के बीच में बेहतर संवाद की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नाबार्ड अध्यक्ष का यहां आना प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक है।
    योगी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। इन सम्भावनाओं को साकार करने के लिए धन की आवश्यकता है। प्रदेश की प्रगति में ग्रामीण क्षेत्र मंे बुनियादी ढ़ांचे के विकास और सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल देते हुए मुख्यमंत्री जी ने नाबार्ड से 10 हजार करोड़ रुपए की मांग करते हुए धनराशि को वापस करने का भरोसा भी दिलाया।
    बैठक में सिंचाई, लघु सिंचाई, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, ग्राम्य विकास आदि विभागों की नाबार्ड सहायतित नवीन और लम्बित परियोजनाओं पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को नाबार्ड के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विभागीय मंत्री द्वारा नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की जाए। इस मौके पर नाबार्ड चेयरमैन ने कहा कि उचित प्रक्रिया के पालन के साथ प्राप्त होने वाली परियोजनाएं नाबार्ड के स्तर पर एक सप्ताह से अधिक समय तक लम्बित नहीं रहेंगी।
    नाबार्ड अध्यक्ष द्वारा पूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के क्षेत्र में माइक्रो इरिगेशन के प्रसार और भण्डारण क्षमता बढ़ाने से सम्बन्धित नाबार्ड की निधियों के बारे में जानकारी देने पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि माइक्रो इरिगेशन विधियां यथा ड्रिप सिंचाई पद्धति तथा स्प्रिंक्लर पद्धति प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र और डार्क ज़ोन्स के लिए बहुत उपयोगी हंै। प्रदेश मंे भण्डारण क्षमता को 40 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 60 लाख मीट्रिक टन किए जाने की आवश्यकता है। अधिक भण्डारण क्षमता किसानों के हित में है। प्रत्येक जनपद में कम से कम 50 हजार मीट्रिक टन की भण्डारण क्षमता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को माइक्रो इरिगेशन तथा भण्डारण क्षमता बढ़ाने के सम्बन्ध में योजना बनाने के निर्देश दिए।
    प्रदेश में सहकारिता की संरचना एवं भूमि विकास बैंक के सम्बन्ध में नाबार्ड अध्यक्ष के सुझावों पर मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को भूमि विकास बैंक के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके रिकवरी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं में किसानों की पूंजी लगी होती है। इन संस्थाओं में धोखाधड़ी एवं गबन आदि की घटनाओं को रोके जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सहकारी संस्थाओं में हुए घोटालों एवं गबन के मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, वित्त मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आरपी सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री शशि प्रकाश गोयल सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा नाबार्ड के पदाधिकारी मौजूद थे।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading