Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    “एक आदमी और एक औरत का बिना गाइड के प्रवेश वर्जित है”

    By August 28, 2017 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 682
    एक लघु (अ)प्रेम कथा - 1025 वा दरवाज़ा:

    बड़ा इमामबाड़ा, भूल – भुलैयाँ के इस ‘वर्जित’ पर वर्जपात कर सलमा और राधेश्याम टिकिट में छेद होते ही जीने से तपाक, सबसे ऊपर चढ़ गए। 1024 दरवाज़ों की इस पहेली में सलमा गुम हों जाना चाहती थीं और अहमक़ राधेश्याम लगा था खोजने की बाहर निकालूँ इसे, तभी तो साबित कर पाऊंगा अपनी बुद्धिमत्ता।

    सलमा ने तेजी से भागते राधेश्याम का हाथ थामा और कहा “थोड़ी देर ठहर जावो।

    राधेश्याम एक दरवाजे के अंदर घुसा, 7 सेकंड में ही वापस आ गया।

    “ये तो आगे से बंद है सलमा” उसने पानी की बोतल सलमा के हाथों से ली और आधी खाली कर गया।

    “राधेश्याम, कई दरवाजे अब भी खुले है, तुम देखो तो” सलमा की आवाज़ में बारिश के पहले नाचते मोर की चपलता थी।

    राधेश्याम ने जेब से एक कुछ कागज़ात निकालते हुए कहा “सलमा कुछ लिखा है तुम्हारे लिए

    मैं तुम्हारा नाम पुकारूंगा
    और इंतज़ार करूँगा
    उसका पहाड़ों से लौटने तक ।

    मैं तुम्हारा नाम लिखूंगा
    और इंतज़ार करूँगा
    उसका कविता बनने तक ।

    सलमा की उंगलियाँ, राधेश्याम की हथेली पर टहलने लगी। उसकी आंखें राधेश्याम के चेहरे पर अंटार्कटिका के बर्फ सी जम गई। राधेश्याम ने हाथो से परचा पलटा और उंगलियों का हथेली से गठबंधन टूट गया। उसकी आंखें पर्चे पर थी, पर्चे की सलमा पर और सलमा की उसपर।
    “सुनो राधेश्याम, सुनो” सलमा बुदबुदाई ।

    मैं तुम्हारी आवाज़ सुनूँगा
    और इंतज़ार करूँगा

    “रहने दो” सलमा ने जोर से कहा और पीछे मुड़ कर चल पड़ी।

    “क्या हुआ? अच्छा नहीं लिखा”?

    “तुम आशिक़ नही बन सकते राधेश्याम, तुम कवि बन जावो”

    “ओह्ह, और वो 1024 दरवाज़े!”

    “1024 दरवाज़ों से निकलने का राज़ जानती हूँ, मैं तो 1025वा दरवाज़ा ढूंढ रही थी राधेश्याम” ।

    (राधेश्याम सर खूंजाते हुए सलमा के पीछे चलने लगा। दोनों बाहर निकले जहाँ पर लिखा था

    “”एक आदमी और एक औरत का बिना गाइड के प्रवेश वर्जित है”

    सलमा ने वहाँ ख़ड़े एक प्रहरी की ओर गुस्से भरी निगाह से देखा और कहा “नियम का पालन किया करो”)

    – नागेश (लखनऊ भ्रमण -3)

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading