Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, January 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»खेल

    हैंडबॉल चैंपियनशिप : यूपी टीम का चयन, शिवानी बनीं कप्तान, नैना उपकप्तान

    ShagunBy ShagunMarch 26, 2025 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 506

    लखनऊ, 26 मार्च: लखनऊ में होने वाली 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज बुधवार से 30 मार्च तक आयोजित चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन मंगलवार को किया गया। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि यूपी टीम का कप्तान लखनऊ की शिवानी को बनाया गया है। जबकि वाराणसी की नैना उपकप्तान होंगी। टीम कोच लखनऊ के मो. तौहीद व मैनेजर वाराणसी की उपमा पाण्डेय बनाए गए हैं।

    यूपी टीम में चयनित खिलाड़ी

    शिवानी -कप्तान, सौम्या (लखनऊ), नैना- उपकप्तान, उषा प्रजापति, सुमन, रेशमा यादव, सताक्षी पटेल, शिवांगी पाण्डेय, प्रीति यादव (वाराणसी), अंशिका सिंह, चंदा (प्रयागराज), दिया, सरिता (अयोध्या), मुस्कान, अनन्या, वैष्णवी, (गोरखपुर), रितु (कानपुर), इस्मिता (बस्ती)।

    चैंपियनशिप में 26 टीमें लेंगी हिस्सा

    हैंडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए मेजबान यूपी सहित विभिन्न राज्यों की 26 टीमें मैदान में प्रतिस्पर्धा करने उतरेंगी। आयोजन सचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि लीग कम नॉक आउट आधार पर होने वाली इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली प्रतिभागी टीमों के मैचों के कार्यक्रम का निर्धारण 26 मार्च को सुबह किया जाएगा।

    पहले दिन खेले जाएंगे 10 मैच

    हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 26 से 30 मार्च तक आयोजित चैंपियनशिप में पहले दिन 10 मुकाबले होंगे। जो केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में मुख्य कोर्ट सहित तीन आउटडोर कोर्ट पर खेले जाएंगे। चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन 26 मार्च को शाम चार बजे मुख्य अतिथि कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग व विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक डा.आरपी सिंह की मौजूदगी में होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Football Tournament: Thrilling semi-finals

    फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में रोमांच, बिग ब्लू पेनल्टी से फाइनल में, स्पोर्ट्स कॉलेज ने भी जीत दर्ज की

    Karate Championship: Varanasi secured first place, Lucknow came in second, and Gautam Buddh Nagar finished third.

    कराटे चैंपियनशिप : वाराणसी अव्वल, लखनऊ दूसरा व गौतमबुद्धनगर को मिला तीसरा स्थान

    Sports excitement in Lucknow

    लखनऊ में खेलों का रोमांच: हॉकी में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ फाइनल में, शतरंज में गौरांश जैसवाल बने चैंपियन

    Uttar Pradesh Junior Boys Hockey: Thrilling matches on day three, quarter-finalists decided.

    उत्तर प्रदेश जूनियर बालक हॉकी: तीसरे दिन धमाकेदार मुकाबले, क्वार्टर फाइनल तय

    The 9th Shail Bala Memorial Chess Tournament has begun in Lucknow

    लखनऊ में 9वीं शैल बाला मेमोरियल चेस टूर्नामेंट शुरू, पहले दिन दिखा रोमांच और उलटफेर

    BR Varun has become the secretary of the UP Para Sports Association.

    यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव बने बीआर वरुण

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Multilingual talent and from the ramp to the reel: Kashika Kapoor and Preet Dutta's new journey, showcasing the brilliance of the new generation in the industry.

    बहुभाषी ताकत और रैम्प से रील तक: काशिका कपूर और प्रीत दत्ता की नई उड़ान, इंडस्ट्री में नई पीढ़ी की चमक

    January 17, 2026
    New entrepreneurial opportunities for youth at the Rotaract District 3120 Hospitality Committee

    रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 के सत्कार समिति में युवाओं को उद्यमिता के नए अवसर: 25 राज्यों से आए 200+ प्रतिभागी

    January 17, 2026
    Bhumihar community: A glorious history, but their grip on present-day politics has weakened.

    भूमिहार : इतिहास गौरवशाली, वर्तमान राजनीति में पकड़ हुई ढीली

    January 17, 2026
    Football Tournament: Thrilling semi-finals

    फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में रोमांच, बिग ब्लू पेनल्टी से फाइनल में, स्पोर्ट्स कॉलेज ने भी जीत दर्ज की

    January 17, 2026
    The culture and patriotic spirit of Assam resonated in the film 'Bihu Attack'!

    असम की संस्कृति और देशभक्ति की धड़कनें फिल्म ‘बिहू अटैक’ में गूंजीं!

    January 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading