लखनऊ, 06 जनवरी, 2020: उत्तर प्रदेश लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर एसोसिएशन का चुनाव आज सोमवार 6 जनवरी को अपर श्रमायुक्त कार्यालय एपी सेन रोड लखनऊ के प्रांगण में संपन्न हुआ। चुनाव पर्वेक्षण चुनाव अधिकारी गौरव कुमार, इंजीनियर कार्यालय श्रम आयुक्त, कानपुर, उप्र एवं चुनाव सर्वेक्षण अधिकारी बीके राय अपर श्रमायुक्त लखनऊ क्षेत्र द्वारा संपन्न कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर एसोसिएशन के चुनाव में निम्न पदाधिकारी निर्वाचित व नामित हुए-
अध्यक्ष: राकेश द्विवेदी उप श्रम आयुक्त प्रयागराज
उपाध्यक्ष: अजीत कुमार सिंह उप श्रम आयुक्त गोरखपुर
महासचिव: प्रभात सिंह सहायक श्रम आयुक्त मथुरा
सचिव: जय प्रताप सिंह सहायक श्रम आयुक्त श्रम आयुक्त कार्यालय कानपुर
कोषाध्यक्ष: आनंद कुमार सिंह सहायक श्रम आयुक्त अयोध्या
कार्यकारिणी सदस्य: अनुराग मिश्रा, दीप्तिमान भट्ट के दिव्य प्रताप सिंह, श्रीमती सर्वेश कुमारी
इन सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बधाई दी हैं।