Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    नए वेरिएंट के चलते यूपी में नाइट कर्फ़्यू: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक

    ShagunBy ShagunDecember 25, 2021 अलर्ट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 642

    दिशा-निर्देश जारी: शादी में 200 लोग ही हो सकते हैं शामिल

    लखनऊ, 24 दिसंबर 2021: ओमीक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को रोकने की दिशा में अहम पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर से नाइट कर्फ़्यू शुरू लगा दिया है। यह कर्फ़्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चलेगा। साथ ही शादियों में अधिकतम 200 लोग ही शामिल हो सकते हैं। वहीं किसी भी प्रांत से या विदेश से प्रदेश में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग और तेज कर दी गई है। साथ ही बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

    नए निर्देश के मुताबिक बाजारों में ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान नहीं दे सकेगा। सड़कों या बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

    तीसरी लहर के दृष्टिगत गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को पुनः एक्टिव करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की टेस्टिंग हो। उनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए। आवश्यकतानुसार लोगों को क्वारन्टीन किया जाए, अस्पतालों में भर्ती कराया जाए। सभी शासकीय/निजी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की बारीकी से परख कर ली जाए। औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क और डे केयर सेंटर फिर एक्टिव करें।

    कोविड टीकाकरण 19 करोड़ से पार

    राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ अजय घई ने कहा कि ओमिक्रोन को हराना है। इसलिए हम सभी समय से कोविड टीका की दोनों डोज लगवा लेना होगा। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में 19 करोड़ 14 लाख 94 हजार से अधिक कोविड टीकाकरण और 9 करोड़ 14 लाख से अधिक टेस्टिंग करके यूपी टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। यहां 6 करोड़ 73 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। 12 करोड़ 41 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार पटीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 84.23 फीसदी को पहली और 45.66 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है।

    Shagun

    Keep Reading

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

    July 4, 2026
    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    July 4, 2026

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    July 4, 2026
    'Kantara' Assistant Director Srikanth Puppala's Directorial Debut! To Make First Film with Prernaa Arora

    कांतारा असिस्टेंट डायरेक्टर का डायरेक्टोरियल डेब्यू! प्रेरणा अरोड़ा के साथ बनाएंगे पहली फिल्म

    July 3, 2026
    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading