वकील का दावा वह सिजोफ्रेनिया से पीड़ित, अपनी मां को भी नहीं पहचान पाया
नई दिल्ली, 21 फरवरी, 2020: निर्भया के गुनहगार विनय शर्मा ने फांसी से बचने के सभी कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद अब नया पैंतरा चला है। उसके वकील एपी सिंह ने गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दायर की। इसमें विनय ने खुद को मानसिक बीमार और सिजोफेनिया से पीड़ित बताया है।
वकील ने कोर्ट को बताया कि बुधवार को तिहाड़ में मीटिंग के लिए गए तो विनय अपनी मां और वकील तक को नहीं पहचान सका।
पिछली सुनवाई में वकील ने कहा था कि विनय भूख हड़ताल पर है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। विनय ने अर्जी में यह भी कहा है कि उसके सिर में गंभीर चोट और दाएं हाथ में फैक्चर है। इसलिए उच्चस्तरीय चिकित्सा जांच के लिए आईएचबीएएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाए। वकील ने इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश जारी करने की मांग की। इस पर कोर्ट ने जेल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।







