Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    JDU से शरद यादव की विदाई तय, नीतीश ले सकते हैं शीघ्र फैसला!

    By August 9, 2017 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 570

    पटना: गुजरात में राज्यसभा चुनाव क्या हुए, इस परिणाम का सीधा असर चुनाव बिहार के सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड पर दिखने लगा हैं. अब ये तय माना जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार, देर-सबेर शरद यादव को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

    इसका एक नजारा सबसे पहले तब दिखा जब पार्टी के महासचिव अरुण श्रीवास्तव को इस आधार पर निलंबित कर दिया गया कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश के बाबजूद राज्य सभा चुनाव में अपनी मर्जी से पोलिंग एजेंट बहाल किया. अरुण, शरद के करीबी हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है।

    राज्यसभा चुनाव में नीतीश के अथक प्रयास के बाबजूद छोठू वसावा ने उनकी मर्जी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी उमीदवार अहमद पटेल को वोट दिया. वसावा ने वोट देने के बाद अपनी मन की बात में नीतीश पर भड़ास निकली थी जो निश्चित रूप से ना नीतीश या उनके समर्थकों को अच्छी लगी होगी. नीतीश कुमार के समर्थक मान कर चल रहे हैं कि पार्टी और नीतीश की फजीहत शरद यादव के इशारे पर हो रही है जो अब हर मौके पर पार्टी से अलग राह लेकर अपने खिलाफ कार्रवाई के लिये सबको चुनौती दे रहे हैं।

    नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ गठबंधन करने के बाद शरद यादव पहली बार गुरुवार को पटना आ रहे हैं. तीन दिनों तक राज्य के सात जिलों में जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक जगह पर लोगों से मिलेंगे. जनता दल यूनाइटेड के बिहार इकाई के अध्‍यक्ष, वशिष्ट नारायण सिंह ने साफ़ कर दिया हैं कि पार्टी का उनके इस कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं हैं. उनके इस पूरे दौरे को पार्टी के खिलाफ बताते हुए वशिष्ट नारायण सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी ये गतिविधियां अगर जारी रहीं तब पार्टी भविष्‍य में कोई भी निर्णय ले सकती है. इसका मतलब साफ़ है कि नीतीश ने देर सबेर अब शरद से राजैनतिक सहयोगी का संबंध विच्‍छेद करने का अब मन बना लिया है।

    राज्यसभा की सदस्यता का मसला

    लेकिन शरद पार्टी छोड़ेंगे या पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई कर उनको निलंबित करेगी, ये इस बात पर निर्भर करता है कि नीतीश कुमार, शरद यादव की राज्य सभा की सदस्यता पर कितना उदार नजरिया रखते हैं. अगर नीतीश, पुराने संबंधों की आड़ में शरद के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हैं तब शरद राज्य सभा के सदस्य बने रह सकते हैं।
    दूसरा किसी मुद्दे पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने का यदि नीतीश इंतजार करते हैं तो शरद की सदस्यता जा सकती है लेकिन शरद की बिहार में आने वाले दिनों में राजनीति अब लालू यादव के सहारे होगी. हालांकि शरद यादव ने लालू यादव से बीस वर्ष पहले चारा घोटाले में नाम आने पर उनके इस्तीफे की मांग कर उन्‍हें अलग राष्ट्रीय जनता दल पार्टी बनाने के लिए मजबूर किया था. अब चारा घोटाले से अधिक भ्रष्टाचार के एक से अधिक मामले झेल रहे उसी लालू यादव के सहारे वो अपनी भविष्य की राजनीति करने जा रहे हैं।
    दरअसल सब जानते हैं कि भले शरद ने, बीजेपी के साथ नीतीश के एक बार फिर जाने को अपने मनमर्जी करने का मुख्य आधार बनाया हो लेकिन पिछले साल राष्ट्रीय अध्‍यक्ष का पद लिए जाने के बाद वो नीतीश और उनके हर करीबी से खफा हैं. इसलिए नोटबंदी से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक हर मुद्दे पर नीतीश का रुख जानने के बाद भी वो अपनी अलग राग छेड़ देते हैं।

    bihar nitish will expeled sharad yadas

    Keep Reading

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    Gorakhpur receives a major gift!

    गोरखपुर को मिली सिक्स लेन फ्लाईओवर की बड़ी सौगात!

    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading