मदद मांगने को बस एक ट्वीट ही काफी है फरिस्ता उतर आएगा जमीं पर। बात वाराणसी की हो रही है जहाँ तीन सौ पचास परिवार बाढ़ की चपेट से भुखमरी की कगार पर हैं। हालाँकि यूपी की राज्य सरकार इस मामले में काफी सवेंदनशीलता से मदद कर रही है। लेकिन एक ट्विटर हैंडल चलाने वाले को यह मदद शायद नाकाफी लगी और उसने फिल्म एक्टर सोनू सूद को मदद करने के लिए एक ट्वीट कर दिया, सोनू सूद ने इसे काफी गंभीरता से लिया और त्वरित रिप्लाई करते हुए लिखा ”वाराणसी घाटों के यह 350 परिवारों का कोई भी सदस्य आज के बाद भूखा नहीं सोएगा। आज मदद पहुँच जाएगी। ” इस ट्वीट को लोग बड़ी संख्या में रीट्वीट कर रहें हैं और सोनू सूद को मसीहा बता रहें हैं।
इसके साथ ही सोनू सूद ने वह फोटो भी शेयर किये जो उन्हें दिवांशु उपाध्याय ने उन्हें हैश टैग किये गए थे, जिन्हें देखकर शायद उनका दिल पसीज गया था जिसमें लिखा था मांझियों के सामने रोजी रोटी का संकट गहराया, गहने बेचने को हुए मजबूर। इसके साथ ही इस हैशटैग में बाढ़ की फोटो भी शेयर की गयी थी जिसमें पानी घाटों से ऊपर तक आ गया है।
अब तक इस ट्वीट को बारह हज़ार से ऊपर लोग पसंद कर चुके हैं और लगभग डेढ़ हज़ार से ऊपर लोग रीट्वीट कर चुके हैं।







