लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह भर्ती UP PET 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए है। PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी, उसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा।
सिलेबस में बदलाव किया गया है – ग्रामीण समाज अब सिर्फ 5 अंकों का, यूपी जीके 20 अंकों का और कंप्यूटर 15 अंकों का शामिल किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे और 28 जनवरी 2026 तक चलेंगे। योग्यता 12वीं पास है, आयु 18 से 40 वर्ष तक।
आवेदन UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर करेंगे।







