Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अब लखनऊ कैंट सीट बनेगी बगावत का सबब

    ShagunBy ShagunJanuary 15, 2022Updated:January 15, 2022 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 54

    नवेद शिकोह

    लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट दो दलों के लिए गले की हड्डी बन गई है। यहां भाजपा के सीटिंग विधायक सुरेश चंद्र तिवारी हैं, जिनका टिकट कटने की संभावना है।

    सूत्रों के मुताबिक ख़बर है कि भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट सीट पर बेटे मंयक को टिकट दिलवानें का प्रयास कर रहीं थीं, लेकिन उनको इसका सकारात्मक रिस्पांस नहीं मिला है। चर्चा है कि रीता जोशी बेटे के लिए लखनऊ कैंट के टिकट की शर्त पर सपा का दामन थाम सकतीं हैं। ऐसी ख़बरें भाजपा पर दबाव बना रही हैं। क्योंकि इधर कुछ दिनों से भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले मंत्रियों-विधायकों की झड़ी लगी है। जिससे सियासी वातावरण में भाजपा कमज़ोर और सपा मजबूत साबित हो रही है।

    सूत्रों का कहना है कि रीता बहुगुणा अखिलेश यादव से मुलाकात कर बेटे के टिकट की शर्त पर सपा में शामिल होने का एलान कर सकती है। हांलाकि राजनीति पंडितों का कहना है कि रीता बहुगुणा शानदार राजनीति पारी खेल चुकी हैं और अब वो अपने बेटे का राजनीतिक करियर स्थापित करने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। ये भी हो सकता है कि अखिलेश यादव से संभावित मुलाकात की चर्चाओं को वो खुद जन्म देकर भाजपा पर टिकट का दबाव बनाना चाहती हों।

    दूसरी तरफ लखनऊ कैंट सीट को लेकर सपा में भी पेंच फंसा है। ये सीट मुलायम परिवार में कलह का कारण भी बन सकती है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहु अर्पणा यादव कैंट सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। सूत्रों के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी भाभी को टिकट देने को राज़ी नहीं है। बताया जाता है कि अर्पणा यादव भाजपा के संपर्क में हैं। भाजपा भी पलटवार कर असंतुष्ट समाजवादियों को पार्टी में शामिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में मुलायम सिंह की बहु और अखिलेश यादव की भाभी अर्पणा यादव यदि भाजपा में शामिल होंगी तो ऐसी चर्चा और सुर्खियां भाजपा के ज़ख्मों पर मरहम रखेंगी। और इस तरह भाजपा अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी सपा से किसी हद तक हिसाब बराबर कर सकेगी।

    लेकिन भाजपा के लिए ऐसा कदम उठाना जटिल है। उसके दो कारण हैं पहला ये कि कैंट सीट पर भाजपा के सीटिंग विधायक सुरेश तिवारी का टिकट काटकर अर्पणा यादव को भाजपा ने चुनाव लड़वाया तो जीतना आसान नहीं होगा। इस सीट पर अधिकांश ब्राह्मण प्रत्याशी जीतते रहे हैं। अपर्णा को टिकट देने से भाजपा के लिए दूसरा खतरा रीता बहुगुणा जोशी की बगावत है।

    ऐसे में यदि भाजपा ने अपने सिटिंग विधायक सुरेश तिवारी का टिकट काट कर रीता जोशी के पुत्र मंयंक को भी टिकट न देकर सपा पर पलटवार करने के लिए अर्पणा यादव को यहां से चुनाव लड़वाया और नाराज़ होकर रीता जोशी ने अपने बेटे के लिए सपा से टिकट हासिल कर लिया तो यहां मुकाबला बहुत दिलचस्प और कांटे का होगा। मालूम हो कि रीता बहुगुणा बहुगुणा जोशी 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से इस सीट पर चुनाव जीती थीं। इसके बाद वो भाजपा में शामिल होने के बाद 2017 में दूसरी बार इस सीट पर चुनाव जीतीं।

    इस चुनाव में सपा प्रत्याशी अर्पणा दूसरे नंबर पर रहीं थीं। बताया जाता है कि 2017 में भी अखिलेश यादव अपनी भाभी को टिकट देने पर राज़ी नहीं थे पर मुलायम सिंह के दबाव के बाद अर्पणा को टिकट मिला था।

    2017 में भाजपा को कैंट सीट जितवाने वाली रीता जोशी 2019 में लोकसभा चुनाव जीत गईं और कैंट विधानसभा सीट खाली हो गई। फिर यहां उप चुनाव में भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी कैंट सीट जीते।

    अब देखना ये है कि ये चर्चित सीट क्या सचमुच सपा या भाजपा में बगावत का सबब बनती है या ऐसी चर्चाएं गलत कयासबाजी साबित होती हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    वेबीनार में उपभोक्ताओं ने गिनाई समस्याएं, एकमुश्त समाधान योजना की उठी मांग

    मुंशीगंज अमेठी के अस्पताल को बंद करवाना स्मृति ईरानी का जन विरोधी कृत्य: कांग्रेस

    वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के चित्रों की प्रदर्शनी 29 सितंबर से

    लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में मनाया गया बाबा नीम करौरी महाराज का निर्वाणोत्सव

    चाचा-भतीजे के बीच फिर चल रही खटास, शिवपाल के खास जा रहे कांग्रेस में

    विद्यांत कॉलेज में लेखांकन और वित्त पर व्याख्यान

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    585246
    Visit Today : 225
    Visit Yesterday : 0
    Hits Today : 7022
    Total Hits : 11166514
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वेबीनार में उपभोक्ताओं ने गिनाई समस्याएं, एकमुश्त समाधान योजना की उठी मांग

    October 1, 2023

    जब एक संगीतकार ने लता मंगेशकर से कहा आपकी आवाज फिल्मी गायन के उपयुक्त नहीं!

    September 29, 2023

    अपना श्रेष्ठ देना कभी बंद न करें

    September 29, 2023

    मुंशीगंज अमेठी के अस्पताल को बंद करवाना स्मृति ईरानी का जन विरोधी कृत्य: कांग्रेस

    September 29, 2023

    वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के चित्रों की प्रदर्शनी 29 सितंबर से

    September 29, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading