Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    आया पत्रकारों का नंबर, संक्रमित सब्ज़ी वालों ने ख़तरा बढ़ाया

    By May 10, 2020 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 518
    • सैनिक शहीद होने लगे, जनता का अल्लाह ही हाफिज है !
    • चिकित्सकों-पुलिसकर्मियों के बाद ख़बर देने वाले बनने लगे ख़बर

     

    • नवेद शिकोह, 8090180256

    पुलिस और चिकित्सको के बाद पत्रकार भी कोरोना की जद में आ गये हैं। आगरा में एक पत्रकार की शहादत के बाद जांच में तमाम पत्रकारों का संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। अब खबर देनें वाले खबर बनने लगे हैं और मीडिया क्षेत्र की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।

    अब सब्जी वालों का नंबर आ गया है। इन कोरोना फाइटर्स को ज़ालिम वायरस ने तेजी से घेरना शुरु कर दिया है। ये उन सिपाहियों के मोर्चों को भेद रहा है जो जनता की हिफाजत के लिए जान पर खेल रहे हैं। चिंताजनक बात ये है कि कोरोना वॉरियर्स सीधे जनता से जुड़कर काम कर रहे हैं, इसलिए रक्षा करने वाले रक्षक ही जनता के लिए खतरा बन सकते हैं।

    प्रतिरोधक क्षमता के लिए हरी और ताज़ी सब्जियों का सेवन बेहद ज़रूरी है। लॉकडाउन में घरों-घरों तक सब्जी बेचने की पूरी छूट रही। मंडियों को बंदी की पाबंदियों से दूर रखा गया, इसलिए रिक्शे वाले, पान वाले और चाय इत्यादि का ठेला लगाने वाले भी सब्जी-फल बेच कर अपना गुजारा करके राहत की सास ले रहे थे। किंतु अब ये राहत आफत के संकेत दे रही है। क्योंकि सब्जी-फल के ठेले वालों का जनता से सीधा संपर्क रहा है। सब्जी-फल बेचने वाले और मंडियों के इर्द-गिर्द रहने वाले लोग कोरोना संक्रमित होने लगे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और अन्य जिलों में सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव पाये जा रहे हैं।

    इन सब्जी वालों का सीधा संपर्क जनता से रहा है। गली मोल्लों, और कॉलोनियों में घरों-घरों जाकर ये सब्जी बेचते रहे हैं। इतना तो नहीं पर इसी तरह पुलिस और पत्रकार भी सीधे जनता के संपर्क में रहते हैं। ड्यूटी के दौरान पत्रकार और पुलिसकर्मी भी अपने सहकर्मियों से ज्यादा दूरी नहीं बना सकते हैं। इन पेशेवरों के पास मास्क के सिवा वायरस से बचाव के दूसरे संसाधन भी नहीं हैं। इसलिए जब कोई पत्रकार या पुलिसकर्मी संक्रमित पाया जाता है या उसकी मौत होती है तो उसके सहकर्मियों को कोरिनटाइन कर दिया जाता है। जिसके बाद ड्यूटी के लिए फिट कोरोना वॉरियर्स पर दुगने काम का बोझ पड़ जाता है।

    कोविड 19 के ख़िलाफ के ख़िलाफ लड़ाई में सूचनाएं पंहुचाने, इलाज करने, लॉकडाउन का पालन करवाने, आवश्यक खाद्य सामग्री पंहुचाने जैसे अहम काम करने वालों की अधिक से अधिक जरुरत है, पर जब ऐसे सेनानी जब कोरिनटाइन हो जाते हैं तो उनकी कमी से लड़ाई कमजोर पड़ने लगती है। कम लोगों पर ज्यादा काम का दबाव मानसिक अवसाद की समस्या पैदा कर देता है।

    इस बातों की पेशनगोई के साथ ही बहुत पहले से ये मांगे उठती रहीं थी कि सभी कोरोना वारियर्स के टेस्ट पहले ही करवा लिए जायें। दुर्भाग्य कि ऐसा नहीं हो सका। जब ये पेशेवर संक्रामित होकर मौत की घाट उतरने लगें हैं तब इनके निकट संबधियों/सहकर्मियों के टेस्ट शुरु हुए हैं। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। जैसाकि आगरा के एक पत्रकार के संक्रमित होने और उनकी मृत्यु के बाद वहां के स्थानीय पत्रकारों की जांच हुई। जिसके बाद कई पत्रकार पाजिटिव पाये गये। गौरतलब है कि सभी वर्गों के वारियर्स लॉकडाउन के दायरे में तो थे नहीं, ये सब जनता के संपर्क में थे। साथ ही अपने सहकर्मियों के साथ इनका उठना बैठना था।

    इसी तरह लाखों सब्जी-फल बेचने वालों को किसी भी स्थानीय प्रशासन ने वॉरियर्स की श्रेणी की विशेष सुविधाओं में नहीं रखा। यदि इन्हें जनता के बीच सब्जी बेचने की आजादी देने से पहले इनके टेस्ट कर लिए जाते तो आज ये शंका ना होता कि संक्रमित सब्जी वालों और सब्जियों के जरिये आम जनता के बीच कोरोना वायरस अपने पैर पसार चुका होगा, जो कभी भी ब्लास्टिंग कंडीशन में आ सकता है। भगवान करे ये शंका केवल शंका रहे और गलत साबित हो।

    Keep Reading

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading