Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    डॉ सोनेलाल पटेल की 74वीं जयंती के उपलक्ष्य में अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

    ShagunBy ShagunJuly 2, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 743

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    डॉ सोनेलाल पटेल की 74वीं जयंती के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित ‘जन स्वाभिमान दिवस समारोह को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया. अमित शाह ने कहा कि अनुप्रिया पटेल अपने पिता के दिखाए मार्ग पर चल रहीं हैं. इसीलिये वह भाजपा के साथ हैं. क्योंकि भाजपा की केंद्र और प्रदेशों की सरकारें सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है. NDA सरकार गरीबों और पिछड़े समाज के कल्याण एवं उनके सशक्तिकरण के बेमिसाल कार्य हुए हैं.

    आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह पहली मंत्रीपरिषद् है जिसमें पिछड़े समाज से लगभग 27% मंत्री बने हैं। एमबीबीएस और एमडी की प्रवेश परीक्षा में पिछड़ा समाज के लिए 27% का आरक्षण का प्रावधान किया गया है। एनडीए गठबंधन में पिछड़ा समाज, आदिवासी समाज और दलित समाज के सबसे अधिक सांसद हैं। ओबीसी छात्रों का ट्यूशन फी भी माफ़ किया गया है। नीट परीक्षा में आरक्षण दिया गया है। पेट्रोल एवं गैस एजेंसियों में भी ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। ओबीसी की प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक सहायता के लिए अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में दिया गया। ओबीसी समाज के उद्यमियों के लिए वेंचर कैपिटल का बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता दी जिससे पिछड़ासमाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

    Image

    भाजपा और अपना दल ने उत्तर प्रदेश में चार चुनाव, दो लोक सभा व दो विधान सभा चुनाव साथ मिल कर लड़े हैं और जीते हैं। आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक हुई, अनुच्छेद 370 समाप्त हुई, आज देश में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है।

    डबल इंजन में विकास

    योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में औद्योगिक निवेश हो रहा है. गरीब-कल्याण नीतियों और योजनाओं को उत्तर प्रदेश में एनडीए सरकार बखूबी जमीन पर उतार रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आजमगढ़ मे महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की स्थापना की। डॉ सोनेलाल पटेल जी के नाम से प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई। यूपी विश्वकर्मा श्रम योजना के तहत लगभग 68 हजार शिल्पियों को लगभग 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं। योगी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में अब तक सबसे अधिक पिछड़ा समाज को नौकरी दी गई है।

    पिछले नौ साल में भाजपा-एनडीए सरकार ने लगभग 3 करोड़ से अधिक लोगों के लिए आवास बनाए हैं। लगभग 9.5 करोड़ गरीबों के घर में गैस का सिलिंडर पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश में लगभग 1.75 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किये गए हैं। सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों का कल्याण हो रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 11 करोड़ किसानों को हर साल 6-6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लगभग 80 करोड़ लोगों को पिछले तीन सालों से प्रति व्यक्ति प्रति महीने पांच किलो अनाज मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश लगभग 55 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक सालाना मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    350 children in Atarra were administered a dose of Swarna Prashan.

    अतर्रा में 350 बच्चों को पिलाई गई स्वर्ण प्राशन की खुराक

    A remarkable achievement by child scientists from Barabanki: 6 projects selected for the state-level competition.

    बाराबंकी के बाल वैज्ञानिकों का कमाल, 6 प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    New momentum for Mau’s development: A gift of projects worth ₹48 crore

    मऊ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 48 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आग ही क्यों? जब घर की चारदीवारी में ही महिलाओं की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल!

    November 1, 2026
    350 children in Atarra were administered a dose of Swarna Prashan.

    अतर्रा में 350 बच्चों को पिलाई गई स्वर्ण प्राशन की खुराक

    November 1, 2026
    A remarkable achievement by child scientists from Barabanki: 6 projects selected for the state-level competition.

    बाराबंकी के बाल वैज्ञानिकों का कमाल, 6 प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    November 1, 2026
    New momentum for Mau’s development: A gift of projects worth ₹48 crore

    मऊ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 48 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    October 31, 2026

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading