Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    होली के मौके पर स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनों में पैर रखने को भी नहीं मिल रही जगह

    By March 9, 2020Updated:March 9, 2020 festival No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 534

    कई बार ट्रेनों के कोच में कब्जे को लेकर भी हुई शिकायत

    होली के मौके पर स्टेशनों पर इन दिनों जबरदस्त भीड़ है लोग अपनों से मिलने के लिए बेताब है लेकिन यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से ट्रेनों में पैर रखने को भी जगह नहीं मिल रही है। बता दें कि होली के मौके पर अपने गन्तव्य जाने की होड़ यात्रियों में रविवार से चारबाग और लखनऊ जं में देखने को मिली। नई दिल्ली, मुबई, चण्डीगढ़, देहरादून समेत अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों का रेला टूट पड़ा। इससे दोनों स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो गई। शताब्दी, लखनऊ मेल, एसी स्पेशल सरीखी वीआईपी ट्रेनों में यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।

    file photo

    प्लेटफार्म से होकर ट्रेनों तक पहुंचना भी दूभर हो गया। इससे आरक्षित यात्री भी बमुश्किल अपनी ट्रेनें पकड़ सके। होली पर्व में घर आने जाने वाले यात्रियों की स्टेशनों पर भारी भीड़ आ रही है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर आकर ट्रेनों तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को दिनभर स्टेशन पर यात्रियों का आवाजाही लगी रही। दूसरी जगह से आ रही ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। कई बार ट्रेनों के कोच में कब्जे को लेकर शिकायत भी हुई। इस पर आरपीएफ और जीआरपी की मदद से मौके पर पहुंचकर आरक्षित यात्रियों को सीटों पर बिठाया गया। रविवार सुबह से ही चारबाग परिसर में यात्री चौपहिया और दोपहिया वाहनों का हुजूम उमड़ गया। यात्री अपने परिजनों को लेने पहुंचे थे। वहीं शाम को परिसर में जाने वाले यात्री वाहनों से पूरा परिसर जाम हो गया। आरपीएफ और जीआरपी सिपाही ट्रैफिक दुरुस्त कराने में जुटे रहे।

    सुरक्षा इंतजाम राम भरोसे:

    पर्व के चलते स्टेशनों पर हजारों यात्रियों को हुजूम उमड़ रहा है। ऐसे में यात्री सुरक्षा के लिए चंद भर सिपाही लगाए गए हैं। आरपीएफऔर जीआरपी का दावा है कि स्टेशनों पर समय समय पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। जबकि चारबाग में लगी लगेज स्कैनर मशीन को यात्री दांव दे रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने की जगह यात्री हाल में बनी सीढ़ियों का सहारा लेकर दूसरे प्लेटफार्मों तक पहुंच रहे हैं। इससे चारबाग की सुरक्षा दांव पर है। लखनऊ जंक्शन पर यात्री कैब वे से प्रवेश कर सीधे प्लेटफार्मों तक आसानी से बेरोकटोक पहुंचे जा रहे हैं। यहां पर कोई मेटल डिटेक्टर मशीन तक नहीं लगी है। इससे स्टेशनों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है।

    स्पेशल ट्रेनें व अतिरिक्त कोच भी व्यवस्था नाकाफी:

    रेलवे ने इन पर्वो में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए पहले से ही कई दर्जन स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है, वहीं तमाम ट्रेनों में मांग के अनुरूप अतिरिक्त कोच भी लगाये जा रहे है। लेकिन इन इंतजामों के बावजूद भी हजारों यात्रियों को मायूसी ही हाथ लगी और वे बसों व निजी वाहनों से अपनी यात्रा को रवाना हुए जबकि तमाम यात्रियों ने एक बार फिर तत्काल टिकट पर भरोसा बनाये रखकर अपने घर को रवाना हुए।

    मांग के अनुसार बसों के संचालन से यात्रियों को मिली राहत:

    होली पर्व में अपने घरों की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रविवार को बस अड्डों पर देखने को मिली। ट्रेनों में टिकट न मिलने के चलते यात्री बसों की तरफ अपना रुख अपनाए हुए हैं। यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए परिवहन निगम लखनऊ परिक्षेत्र के आरएम पल्लव बोस के मुताबिक जिन शहरों की ओर यात्रियों की मांग को देखते हुए उन शहरों की ओर अतिरिक्त बसें संचालित की गयी। उनका कहना है कि सोमवार को भी अधिकांश भीड़ लखनऊ से जुड़े आसपास शहरों की ज्यादा होगी जिसके लिए परिवहन निगम तैयार है।

    Keep Reading

    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Two Consecutive Blows for the US: Iran's Defiant Stance and the Maldives' Diplomatic Rebuff—Is Opposition Growing Across the Muslim World?

    US को लगातार दो झटके: ईरान का बुलंद रुख और मालदीव का राजनयिक इनकार, मुस्लिम दुनिया में बढ़ता विरोध?

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading