Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    अच्छा नेता और अच्छी पार्टी ही विकास की नई कहानी लिख सकता है: नड्डा

    ShagunBy ShagunNovember 23, 2021Updated:November 24, 2021 इलेक्शन No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 656

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    कुछ माह पूर्व उत्तर प्रदेश के सत्ता पक्ष को लेकर अनेक अटकलें लगाई जा रही थी। इनका कोई आधार नहीं था। फिर भी कयास लगाए गए। लेकिन एक एक कर ऐसे सभी आकलन ध्वस्त होते गए। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा का एक सिलसिला चल रहा है। इस संबन्ध में तथ्यों पर आधारित तर्क दिए जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह पिछले कुछ महीनों में कई बार उत्तर प्रदेश की यात्रा पर आए। हर बार इन्होंने योगी के नेतृत्व को सराहनीय बताया। उनकी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

    इस क्रम में लखनऊ मोदी और योगी की एक फोटो खूब चर्चा में है। लखनऊ राजभवन के गलियारे में दोनों नेता टहल रहे है। मोदी का हांथ योगी के कंधे पर है। नरेंद्र मोदी उम्र व पद दोनों में योगी से बड़े है। ऐसा लग रहा है जैसे वह अपने अनुज से विचार विमर्श कर रहे है। कुछ दिन पहले नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस को लोकार्पण किया था। उसमें नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ साथ साथ थे। प्रधानमंत्री को एयर शो स्थल पर पहुंचना था। प्रधानमंत्री के प्रति शिष्टाचार के नियम है। मुख्यमंत्री व राज्यपाल उनके साथ रहते है। किंतु वह अपने वाहन से पहले उतर कर प्रधानमंत्री की अगवानी को पहुंचते है। प्रधानमंत्री का वाहन धीमी गति से वहां आता है। जिनके लिए ऐसे सामाजिक या संवैधानिक शिष्टाचारों का महत्व नहीं होता, उन्होंने इस दृश्य का मजाक बनाया। कहा कि योगी आदित्यनाथ पैदल है। जबकि वह शिष्टाचार का पालन कर रहे थे। लखनऊ राजभवन में दूसरा दृश्य था। इसमें शिष्टाचार भी है। भावना और विचार भी है। वस्तुतः नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत व सार्वजनिक जीवन में बड़ी समानता है।

    दोनों की कार्यशैली भी एक जैसी है। जिसमें कर्मयोग का भाव है। अंतर यह कि योगी आदित्यनाथ ने विधिवत सन्यास धारण किया है। वह गोरक्ष पीठाधीश्वर है। श्री महंत है। जबकि नरेंद्र मोदी सामाजिक सन्यास पर अमल करते है। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार का त्याग किया है। नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले कहा भी था कि आदित्यनाथ केवल योगी ही नहीं कर्मयोगी भी है। इसके पहले नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ व काशी में योगी आदित्यनाथ की जम कर प्रशन्सा की थी। उनका कहना था कि योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए बहुत समय लग जायेगा। यह भी दुविधा रहती है कि जिस उपलब्धि की चर्चा करें, और किसको छोड़ दें।

    लखनऊ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे थे। यहां उनके सन्यास व समाज सेवा के जीवन का एक बार फिर समन्वय दिखाई दिया। उन्होंने गोरक्ष धाम में विधि विधान के अनुरूप पूजन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यहां पूजन हेतु पहुंचे। समाज सेवा के अंतर्गत योगी गरीब परिवारों को आवास की चाभी प्रदान की। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में अब तक पैंतालीस लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा सबको विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सामान्य रूप से मिल रहा है। पांच वर्ष पहले पहले जेई एईएस से हजारों मासूम मौत के शिकार हो जाते थे। जिसका प्रमुख कारण घरों में शौचालय न होना था। प्रदेश में सरकार बनने के बाद स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत हर घर में शौचालय उपलब्ध कराया गया, जिससे इस बीमारी का नब्बे प्रतिशत से अधिक समाधान करने में सफलता मिली है। बिना भेदभाव के प्रदेश में बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। शहरी क्षेत्र में झूलते हुए तारों को भी हटाया जा रहा है।गोरखपुर के नये क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

    गोरखपुर में फर्टिलाइजर प्लाण्ट, सैनिक स्कूल, पीएसी की महिला बटालियन की स्थापना हो रही है। अगले माह में एम्स एवं फर्टिलाइजर प्लाण्ट का लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा। प्रधानमंत्री की संकल्पना को साकार करते हुए आगामी वर्ष तक हर गरीब के सिर पर छत की व्यवस्था करनी है। समाज के सभी तबकों के लिए सरकार कार्य कर रही है। वनटांगिया गांव में जो लोग पांच साल पहले झोपड़ियों में रहते थे। आज उन सबके पास अपना मकान है। स्कूल के साथ स्मार्ट क्लास है। बिजली और सोलर पैनल से गांव रोशन है।

    प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ मलिन बस्तियों को भी जोड़ा जा रहा है। अन्य तबकों के लिए भी योजनाएं बनाई जा रही है। माफियाओं द्वारा कब्जा की गयी जमीनों को मुक्त कराकर गरीबों के लिए मुक्त आवास बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम मेडिकल हब बनने की तरफ बढ़ रहे हैं। पिछले सत्तर वर्षों में प्रदेश के अन्दर केवल बारह मेडिकल कालेज थे। अब साढ़े चार वर्षों में ही तैतीस नए मेडिकल कालेज बन रहे हैं। इनमें से आठ ऐसे मेडिकल कालेज हैं जिनमें एमबीबीएस की पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। नौ मेडिकल कालेज जल्द ही शुरू हो जाएंगे। सभी जनपदों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा उपलब्ध कराने हेतु नए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती शुरू कर दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गोरखपुर पहुंचे।

    उन्होंने गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर गुरु गोरक्षनाथ की विधिवत पूजा अर्चना की। गीता प्रेस का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। अट्ठाइस हजार से अधिक बूथ कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा तैयारियों के प्रति जागरूक किया। वह वनटांगिया गांव रजही भी गए। गोरखपुर क्षेत्र में कुल बाँसठ विधानसभा सीटें हैं। वर्तमान समय मे चवालीस सीटों पर भाजपा का कब्जा है। पार्टी ने इसमें वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    नड्डा ने ​कहा कि आज उत्तर प्रदेश में फोरलेन और सिक्सलेन हाइवे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और एक के बाद एक विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। उन्होंने गोरखपुर में वनटंगिया परिवारों से मिलन एवं संवाद भी किया। कहा कि सही नेता सही पार्टी और सही नेतृत्व से विकास की एक नई कहानी लिखी जाती है। पौधारोपण व जंगल बसाना धर्मार्थ का काम है। जिन लोगों ने जंगल लगाए और प्रकृति की पूजा की उनकी तकदीर हमेशा बदलती गई। वह हमेशा विकास की ओर बढ़ते गए। जनजातीय समाज ने जंगल लगाए। जब जंगल फल फूल गए तो उस समय की कांग्रेस सरकार ने जनजातीय समुदाय को निकालने का काम शुरू किया।

    योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐसे समुदाय की चिंता की। पहले सांसद के रूप में योगी आदित्यनाथ योगी ने जनजातीय समयदाय को जमीन का अस्थायी कब्जा दिलाया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने रेवेन्यू गांव के रूप में इन सभी लोगों को स्थान दिलाया। शासन की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।

    Shagun

    Keep Reading

    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    July 4, 2026
    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    July 4, 2026

    किर्गिस्तान में इस्सिक-कुल पर तमची विशेष वित्तीय निवेश क्षेत्र का शुभारंभ किया गया

    July 4, 2026

    पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

    July 4, 2026
    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    July 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading