लखनऊ,12 अक्टूबर। आज भाजपा के साथ एकजुटता को देखकर विपक्ष परेशान है और लगातार समाज के बीच में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को समृद्धि और विकास की तरफ आगे ले जाना चाहती है लेकिन विपक्ष देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की नियत रखता है। ये बातें उप्र के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कही।
वे मुंबई में सरदार पटेल रन फॉर यूनिटी मैराथन की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे। युवाओं से खासतौर पर अपील करते हुए दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हमें फिट इंडिया मुहिम के साथ जुड़कर अपने भारत को फिट और हेल्दी रखना है। भारत के विकास में हर भारतीय की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मुंबई में आयोजित इस दौड़ में हजारों युवाओं ने भाग लिया।https://youtu.be/2PiPQLJ27bc
दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि आज मुंबई की सड़कों से पूरे देश में एकता और भाईचारे का एक संदेश गया है, हजारों की यह भीड़ बताने के लिए काफी है कि प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत 2047 का जो संकल्प है, उसे संकल्प पर पूरा भारत एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है।







