Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अब दिल्ली में भी ‘पद्मावती’ का विरोध, हॉल मालिकों को मिली चेतावनी 

    ShagunBy ShagunNovember 20, 2017 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 722

    दीपिका पादुकोण पर निशाना साधते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम लोग दीपिका पादुकोण को महिला ही नहीं मानते। क्योंकि वह स्वयं महिलाओं की इज्जत और अस्मिता से खिलवाड़ करवा रही है

    नई दिल्ली 20 नवंबर। फिल्म पद्मावती के विरोध की चिंगारी अब पूरे देश में फैलती जा रही है। इसी कड़ी में देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर फिल्म पद्मावती का विरोध किया और निर्देशक संजय लीला भंसाली को चेतावनी दी है कि यदि फिल्म रिलीज की गई तो बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन होगा और इस बार विरोध बहुत ज्यादा उग्र होगा।

    दिल्ली के लक्ष्मी नगर में वी-3-एस मॉल के फन सिनेमा के बाहर बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हुए और फिल्म में रानी पद्मवाती के अपमान का आरोप फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली पर लगाया। ‘सर्व समाज’ के बैनर तले भी हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और फिल्म पद्मावती का विरोध किया। विरोध करने जुटे लोगों ने कहा कि ये महज राजपूत समाज का ही विषय नहीं है, बल्कि पूरे हिन्दू समाज की प्रतिष्ठा का विषय है। इसलिए हम अब एकत्रित होकर रानी पद्मवाती के अपमान का विरोध कर रहे हैं।

    प्रदर्शन करने जुटे ‘सर्व समाज’ के लोगों ने फिल्म हॉल मालिक फन सिनेमा को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि यदि फिल्म पद्मवाती को हॉल में रिलीज किया, तो हॉल के पर्दे को फाड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने साफ तौर पर फिल्म वितरक और संजय लीला भंसाली को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उत्तर भारत के किसी भी हॉल में फिल्म पद्मावती को रिलीज किया गया तो हॉल में आगजनी की जाएगी। दीपिका पादुकोण पर निशाना साधते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम लोग दीपिका पादुकोण को महिला ही नहीं मानते। क्योंकि वह स्वयं महिलाओं की इज्जत और अस्मिता से खिलवाड़ करवा रही है।

    इससे पहले करणी सेना भी सिनेमाघरों को जलाने की धमकी दे चुकी है। करणी सेना के चीफ ने कहा था कि दीपिका पादुकोण एक नाचने वाली है। फिल्म में राजपूत रानी की गलत छवि पेश की गई है। अगर फिल्म रिलीज हुई तो हम सिनेमाघर जला देंगे। ‘हम यह फिल्म नहीं देखना चाहते। किसने कहा कि हमें ये फिल्म देखनी है। भंसाली ने ३ मिनट का ट्रेलर जारी किया है। क्या हिंदुस्तान उसके बाप का है। हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। हम हमारी जान दे देंगे।’ उन्होंने कहा, जब तक फिल्म पूरी तरह से बैन नहीं हो जाती हम अपना विरोध जारी रखेंगे। यह हमारे राजपूत समाज की बेइज्जती है। इस फिल्म को दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।

    गौरतलब है कि अभी हाल ही में हरियाणा के बीजेपी नेता सुरजपाल अम्मू ने दीपिका और भंसाली का सिर काटने वाले को 10 करोड़ इनाम देने की घोषणा की, जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सोनम कपूर ने तेज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे भारतीयों पर शर्मिंदा, वहीं ट्विंकल खन्ना जमकर मजाक उड़ाया। फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर देशभर में विरोध जारी है। फिल्म के निर्माण से पहले ही पद्मावती के सेट पर तोड़-फोड़ और संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। फिल्म बनने के बाद राजस्थान के साथ-साथ देश के कई राज्यों में इसका विरोध जारी है।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading