Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    पागल बुढ़िया

    By October 26, 2017Updated:October 27, 2017 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,961
    भिंडी लेलो, गोबी लेलो
    भिंडी लेलो, गोबी लेलो
    वो साक्षी की माँ, ले ले रे
    ऐ भगवती ले ले रे
    सब्जी वाला आया हैं।
    जैसे ही कोई आता है गली नंबर 12 में
    सब्जी वाला, आइसक्रीम वाला, दूध वाला
    पागल बुढ़िया चिल्लाने लगती है
    ओटले पर पड़ी पड़ी ।
    गली में होती रहती है चर्चा कि
    बुढ़िया जवानी में कहर ढहाती थी
    उसके नितंब का कोई तोड़ नही था
    उसकी आंखें सूरज की रिश्तेदार थी
    कहते हैं एक बार पुजारी ने भी
    उसकी छाती को दबा दिया था।
    सट्टे खेलने वालों को वो देती थी गालियां
    उन्हें पकड़ने के बहाने पुलिस आती रहती थी।
    वो किशोरों की माधुरी
    युवाओ की जवानी
    बुजुर्गों की ठरक थी।
    तीन पीढ़ियों की नज़र उसपर होती थी
    ग़नीमत है उसने कभी चुनाव नही लड़ा।
    जिसे तुम कह सकते थे अपना
    सरकारे कहने लगी शरणार्थी।
    वो पेशावर की राजधानी
    अब भी दिल्ली बताती हैं।
    वसुदेव कुटुम्भ की सबसे ज्यादा हिमायती
    मुझे वो बुढ़िया लगती हैं।
    उसका पोल्का ढीला पड़ गया था
    उसके ऊरोज़ो के सिकुड़न के साथ साथ
    लेकिन कम न हुई गिरती नजरो की ठरक।
    बुढ़िया आदि हो गई इतना
    कि उसे फर्क नही पड़ता
    न जिस्म चीरती आँखों का
    और ना फटे पोलके का।
    मैं देख रहा हूँ जिस दिन बुढ़िया नही रहेगी
    कई घरों की सब्जी, दूध और
    बच्चो की आइसक्रीम छूट जाएगी।
    एक पाकिस्तानी शरणार्थी
    हिंदुस्तान की एक गली को
    सूना कर सकती है।
    कई दिनों पहले सियासतदानों ने
    एक मुल्कों को सूना कर दिया था
    जिसका ख़ालीपन तीन देश मे भर गया है।
    एक बुढ़िया वहाँ चिल्ला रही है
    ऐ हुक्मरानों शांति ले लो।
                                           – नागेश

    Keep Reading

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    July 24, 2026
    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    July 24, 2026
    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    July 24, 2026
    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    July 24, 2026
    Union Bank's impressive Q1 profit and Indo MIM's mega IPO: Positive signals for the market.

    यूनियन बैंक का शानदार Q1 मुनाफा और इंडो MIM का मेगा IPO: बाजार में पॉजिटिव संकेत

    July 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading