पटना, 10 फरवरी 2021 : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज भाजपा एमएलसी सम्राट चौधरी ने पंचायती राज विभाग का पदभार ले लिया है। इस दौरान उन्होंने मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है, ऐसे में जब मुझे इस विभाग की जिम्मेदारी मिली है तो मेरी प्राथमिकता होगी, प्रदेश में आत्मनिर्भर पंचायत बनाने की।
सम्राट चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर पंचायत बनने से पंचायत के लोगों को सभी सुविधाएं पंचायत के अंदर ही मिलेगी। हम इसी कल्पना के साथ आगे बढ़ेंगे और अपने पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत में कनेक्टिविटी का काम पहले से ही ग्रामीण कार्य विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से किया जा रहा है। लेकिन हमारी प्रायॉरिटी पंचायत में कनेक्टिविटी का काम और बड़े स्तर पर करने की होगी।







