पंकज बिष्ट होंगे ‘डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान’-2022 से अलंकृत

0
1068

डॉक्टर राही मासूम रज़ा साहित्य अकादमी चयन समिति ने सर्वसम्मति से इस वर्ष (2022) वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कथाकार,-साहित्यकार -सम्पादक श्री पंकज बिष्ट को डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान से अलंकृत करने का निर्णय लिया है।

इससे पूर्व में वरिष्ठ कथाकार साहित्यकार डॉ नमिता सिंह,वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ काज़ी अब्दुल सत्तार,वरिष्ठ कथाकार साहित्यकार शेखर जोशी, डॉ अब्दुल बिस्मिल्लाह जी,सुश्री नासिरा शर्मा, असद ज़ैदी साहब,पद्मश्री मेहरुन्निसा परवेज़ , श्री विष्णु नागर,गिरिराज किशोर ,अली अहमद फ़ातमी,श्री शम्भूनाथ जी एवं श्री वीएन राय को डॉक्टर राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।

बता दें कि यह सम्मान समारोह डॉक्टर राही मासूम रज़ा के जन्म दिवस 1 सितंबर 2022 को करण भाई हाल,गांधी भवन,कैसरबाग, लखनऊ में सायंकाल 3:30 बजे होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here