- लखनऊ से 11, 18, 25 तथा कोलकाता से 12, 19 26 मार्च को स्पेशल ट्रेन
- लखनऊ के रास्ते नई चंडीगढ़-गोरखपुर व दिल्ली-बरौनी एसी होली स्पेशल ट्रेन
लखनऊ, 11 मार्च 2019: यात्रीगण कृपया घबराएं नहीं रेलवे ने यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए लखनऊ-कोलकाता समेत तीन होली स्पेशल ट्रेनों का संचलन करने का निर्णय लिया है। होली स्पेशल ट्रेनों को रेलवे कम्प्यूटरीकृत आरक्षण पण्राली में फीड करा दिया और इसकी बुकिंग शुरू हो गयी है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार लखनऊ-कोलकाता होली स्पेशल ट्रेन (04206) 11, 18 व 25 को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन लखनऊ से 23.45 बजे चलकर अगले दिन 21.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता-लखनऊ होली स्पेशल ट्रेन (04205) 12, 19 व 26 मार्च को 23.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन लखनऊ 22.15 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव सुलतानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुरल बर्धभान व बैण्डेल स्टेशन पर दिया गया है।श्री शुक्ला ने बताया कि चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। चंडीगढ़ से होली स्पेशल ट्रेन (04923) 14 व 21 मार्च को 23.15 बजे चलकर अगले दिन 17.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर-चंडीगढ़ होली स्पेशल ट्रेन (04924) 15 व 22 मार्च को गोरखपुर से 22.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अम्बाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा व बस्ती में दिया गया है।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली-बरौनी एसी होली स्पेशल ट्रेन (04404) 12,15, 19, 22 मार्च को नई दिल्ली से 19.25 बजे चलकर अगले दिन 19.45 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 13, 16, 20 व 23 मार्च को बरौनी-नई दिल्ली होली एसी स्पेशल ट्रेन (04403) का संचलन होगा। बरौनी से यह ट्रेन 21.35 बजे चल कर अगले दिन 22.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन का ठहराव मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर स्टेशनों पर दिया गया है।







