Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    पटना पाइलट्स ने भागलपुर बुल्‍स को 2 विकेट से हराया, मैन ऑफ़ द मैच बने समर कादरी

    ShagunBy ShagunMarch 22, 2021 क्रिकेट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 607

    पटना, 22 मार्च 2021 : बिहार क्रिकेट लीग  में पटना पाइलट्स की टीम ने आज भागलपुर बुल्स को 2 विकेट हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज कर ली है. इस मुकाबले में पटना पाइलट्स के समर कादरी (4 ओवर, 25 रन,  2 विकेट) को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. इससे पहले  लीग के छठे मुकाबले में आज पटना के ऊर्जा स्टेडियम में पटना पाइलट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और बल्लेबाजी के लिए भागलपुर बुल्स को आमंत्रित किया.

    भागलपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 149 रन बनाये. इसमें मो. रहमतुल्लाह का योगदान नाबाद 63 रनों का रहा, जो उन्होंने 44 गेंद खेल कर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से बनाये. शेष भागलपुर बुल्स की टीम मैच में पटना पाइलट्स के सामने संघर्ष करती नजर आई. भागलपुर बुल्स की इस पारी में 7 एक्स्ट्रा रन भी पटना पाइलट्स के गेंदबाजों ने दिए. पटना पाइलट्स की ओर समर कादरी के 2 विकेट के अलावा अनिमेष कुमार, मोहित कुमार, सकीबुल गनी और रश्मिकांत रंजन ने एक – एक विकेट लिये.

    वहीं, पटना पाइलट्स की टीम ने 149 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट खोकर 19 वें ओवर में ही पार कर मैच जीत लिया. पटना पाइलट्स की ओर से सूर्या वंशम ने सर्वाधिक 29 रन (12 गेंद, 2 चौका, 3 छक्का) और मंगल महरुर (22 रन, 14 गेंद, 3 चौका, 1 छक्का) की पारी खेली. इस पारी में भागलपुर बुल्स के गेंदबाजों ने 12 अतिरिक्त रन दिए. भागलपुर की ओर से प्रशांत श्रीवास्तव ने 3, शशि शेखर ने 2 और प्रशांत कुमार सिंह व रशीद इक़बाल ने एक – एक विकेट चटकाए.

    इस मैचे में फील्‍ड अंपायर अतानु सरकार (CAB) और प्रशांत घोष (CAB) थे. थर्ड अंपायर तरविंदर सिंह (BCA) और मैच रेफरी रवि शंकर सिंह थे. इस मैच का लाइव प्रसारण यूरो स्पोर्ट्स पर हुआ.  कल यानि 23 मार्च को पहला मुकाबला दोपहर 2 बजे से  पटना पाइलट्स बनाम दरभंगा डायमंड्स और शाम 6 बजे से गया ग्‍लेडियेर्ट्स बनाम अंगिका एवेंजर्स के बीच खेला जायेगा.

    Shagun

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading